फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Paranormal Investigator Gaurav Tiwari Death Mystery Movies Shows Know All Details in Hindi

कौन था पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर गौरव तिवारी? भूतों से संपर्क का जुनून, फिर रहस्यमयी तरीके से हुई मौत

Thu, 01 May 2025 08:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 01 May 2025 08:45 AM IST
सार

गौरव तिवारी रात-रात भर वीरान जगहों पर भूतों से संपर्क करने की कोशिश करता था। सुनसान जगह, खंडहर हो चुके घर-हवेली, पुराने महलों में वह भूतों की तलाश करता था। एक वक्त के बाद नामी पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर भी बन गया। फिर एक दिन अचानक गौरव तिवारी की मौत की खबर मिली, जो बहुत ही रहस्यमयी हालातों में हुई।

विज्ञापन
Indian Paranormal Investigator Gaurav Tiwari Death Mystery Movies Shows Know All Details in Hindi
पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर गौरव तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@revgt

विस्तार

इन दिनों बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बन रही हैं जिनमें घोस्ट हंटर (भूतों को पकड़ने वाले) दिखाए जा रहे हैं। आज ही रिलीज हुई फिल्म ‘द भूतनी’ में भी संजय दत्त ने इस तरह का रोल किया है। असल जिंदगी में घोस्ट हंटर तो नहीं लेकिन पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर जरूर होते हैं। एक ऐसा ही पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर था गौरव तिवारी। इस शख्स को भूतों से संपर्क करने का जुनून था। आखिर में इस पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर की रहस्यमयी हालतों में मौत हुई। जानिए कौन था गौरव तिवारी? वह बतौर पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर किस तरह से भूतों से संपर्क करता था? और पुलिस ने उसकी मौत को लेकर क्या कहा? 

विज्ञापन

 

पायलट की बजाय बन गए पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर
गौरव तिवारी 21 साल की उम्र में फ्लोरिडा (यूएस) गया और एविएशन सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी करने लगा। प्रोफेशनल पायलट की ट्रेनिंग लेने लगा लेकिन इसे बीच में ही छोड़कर भारत लौटा आया। यहां आकर इंडियन  पैरानॉर्मल सोसायटी बना ली और बतौर पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर काम करना शुरू किया। वह एमटीवी के शो ‘गर्ल्स नाइट आउट’ में भी पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर के तौर पर दिखा। इसके अलावा भूत आया डॉक्यमेंट्री भी गौरव तिवारी ने की। कुछ हॉन्टेड इंटरनेशनल शो का भी हिस्सा बने। भूतों पर आधारित टीवी शो का हिस्सा बनने के अलावा गौरव तिवारी ने फिल्म ‘16 दिसंबर और ‘टैंगो चार्ली’ जैसी फिल्मों में कैमियो भी किया। 

ये खबर भी पढ़ें: The Bhootnii: ‘द भूतनी’ के इवेंट में संजू बाबा ने साझा किया डरावना अनुभव, इन सेलिब्रिटीज ने भी देखे हैं भूत
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Paranormal Investigator Gaurav Tiwari Death Mystery Movies Shows Know All Details in Hindi
पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर गौरव तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@revgt

किस तरह करते थे भूतों से संपर्क  
गौरव तिवारी ने पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के बारे में काफी कुछ पढ़ा था। साथ ही वह कुछ अलग तरह की मशीनों का इस्तेमाल भूतों से संपर्क करने के लिए करता था। हॉन्टेड (भूतों का जहां डेरा होता है) जगहों पर रात के समय गौरव अपनी टीम के साथ पहुंच जाता था। वह अंधेरी रातों में भूतों से संपर्क करता, उनकी बातें सुनता और उनसे बातें करता भी। 

ये खबर भी पढ़ें:संजय दत्त से पहले ये एक्टर्स भी बन चुके हैं फिल्मों में घोस्ट हंटर 

रहस्यमयी मौत-छानबीन में क्या सामने आया
गौरव बतौर पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर जाना-माना नाम हो चुका था लेकिन एक दिन उसकी मौत की खबर मिली। 7 जुलाई 2016 को द्वारका, दिल्ली के घर में वह मृत मिले, पत्नी से दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। शुरुआत में गौरव के फैंस ने कहा कि भूतों के कारण ऐसा हुआ, भूतों ने गौरव तिवारी को मरने के लिए मजबूर किया है। आखिर में पुलिस ने छान-बीन की। पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि गौरव तिवारी की मौत एक आत्महत्या है। उसके पास काम बहुत अधिक नहीं था, इस कारण परिवार से अक्सर झगड़ा होता था। परिवार चाहता था कि वह पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर का काम छोड़कर कोई सामान्य जॉब पकड़ ले। 

बुरी आत्माओं वाली बात भी सामने आई 
जब पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर गौरव तिवारी की मौत की छानबीन चल रही थी तो उसके पिता ने बताया था कि गौरव को कोई बुरी आत्मा अपनी तरफ खींचती थी। पत्नी ने भी यही बात कही थी कि गौरव तिवारी को कोई आत्मा परेशान कर रही है। यह बातें अक्सर गौरव अपने पिता और पत्नी को बताता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed