फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   India becomes third country in revenue percentage growth for Netflix in Q2 With Heeramandi Amar Singh Chamkila

Netflix: हीरामंडी-चमकीला की सफलता के साथ नेटफ्लिक्स के राजस्व प्रतिशत वृद्धि में भारत भी शामिल, बना तीसरा देश

Fri, 19 Jul 2024 08:26 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 19 Jul 2024 08:26 AM IST
सार

हीरामंडी: द डायमंड बाजार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो और अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्में और शोज के साथ नेटफ्लिक्स के राजस्व प्रतिशत वृद्धि में भारत भी शामिल हो गया है। 

विज्ञापन
India becomes third country in revenue percentage growth for Netflix in Q2 With Heeramandi Amar Singh Chamkila
नेटफ्लिक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आजकल लोगों में ओटीटी का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हीरामंडी: द डायमंड बाजार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो और अमर सिंह चमकीला से प्रेरित होकर रिवेन्यू के मामले में भारत दूसरी तिमाही में स्ट्रीमिंग सेवा नेटफ्लिक्स के लिए तीसरे देश के रूप में उभरा है। 

विज्ञापन


नेटफ्लिक्स ने दूसरी तिमाही की कमाई की जारी

गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने 2024 के लिए अपनी दूसरी तिमाही की कमाई जारी की और भारतीय कंटेट ने इस साल लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय शो जैसे ब्रिजर्टन 3, बेबी रेनडियर, कोरियन ड्रामा क्वीन ऑफ टियर्स और हिट मैन और अंडर पेरिस जैसी फिल्मों के साथ शानदार वृद्धि की है। स्ट्रीमर के अनुसार, इस वर्ष भारत और यूके की स्थिति विशेष रूप से मजबूत रही है। Q2 में भारत भुगतान किए गए अच्छे विज्ञापनों और राजस्व प्रतिशत वृद्धि के मामले में दूसरा और तीसरा देश था।

विज्ञापन


सबसे बड़ी भारतीय सीरीज बनकर उभरी हीरामंडी

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी: द डायमंड बाजार जैसी शीर्षकों की सफलता के कारण यह स्ट्रीमर की अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ड्रामा सीरीज बनी। हीरामंडी को 15 मिलियन बार देखा गया। इम्तियाज अली निर्देशित बायोपिक फिल्म अमर सिंह चमकीला 8.3 मिलियन व्यूज के साथ नेटफ्लिक्स के लिए एक और सफलता बनकर उभरी। इसने किरण राव की लापता लेडीज और अजय देवगन की हॉरर ड्रामा फिल्म शैतान जैसी फिल्मों के साथ सफलता दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए ये प्रोजेक्ट

यू.के. से और बेबी रेनडियर, जो 11 बार एमी नामांकित हुई, ये 88.4 मिलियन व्यूज के साथ बड़ी हिट बनकर उभरी। द जेंटलमेन , वन डे और फ़ूल मी वन्स ने भी स्ट्रीमर की वैश्विक टीवी टॉप 10 की लिस्ट में कई हफ्ते बिताए। साल 2024 में भारत के लिए आगामी लाइन-अप में नॉन-फिक्शन कंटेट जैसे मॉडर्न मास्टर्स फीट एसएस राजामौली, नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल और यो यो हनी सिंह शामिल हैं। फिक्शन स्पेस में ये काली काली आंखें सीजन 2, फिर आई हसीन दिलरुबा , द ग्रेट इंडियन कपिल शो एस 2, फैब्युलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स का तीसरा सीजन शामिल है।  


Maharaja Movie: विजय सेतुपति की 'महाराजा' ओटीटी पर आते ही बनी राजा, ग्लोबल चार्ट में इस पायदान पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed