Hina Khan: 'पहलगाम से पहले हम युद्ध नहीं चाहते थे और अब भी...', भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोलीं एक्ट्रेस हिना खान
IND vs PAK Tension: भारत और पाकिस्तान तनाव पर अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि जंग में कोई भी नहीं जीतता। दोनों तरफ के निर्दोष लोग मारे जाते हैं।
विस्तार
आतंक का आका पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया। भारत ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान व पीओके में आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई बॉर्डर एरिया में ड्रोन आ रहे हैं। हमारे डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन्स को हवा में ही मार गिरा रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव है। जंग जैसे हालातों पर अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
लिखा, 'युद्ध में कोई नहीं जीतता'
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। हिना खान ने लिखा है, 'युद्ध में कोई नहीं जीतता। कोई भी नहीं। दोनों तरफ से निर्दोष लोग मारे जाते हैं। चलो हम फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों के लिए प्रार्थना करते हैं'। हिना ने आगे लिखा है, 'पहलगाम से पहले हम युद्ध नहीं चाहते थे, अब भी नहीं चाहते, लेकिन हमारे लोग मारे गए। हमारी प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण, सटीक थी'।
अपने देश के साथ खड़े होने की कही बात
हिना खान ने लिखा है, 'हम हिंसा को बढ़ावा नहीं देते और मैं जानती हूं कि हम सभी आखिरकार शांति पसंद करते हैं। जितना मैं आतंकवाद को मिटाने के लिए अपने देश के साथ खड़ी हूं, मैं भी डी-एस्केलेशन की कामना करती हूं और प्रार्थना करती हूं'।
घाटी की रहने वाली हैं हिना
हिना खान पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की घटनाओं को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर मुखर होकर लिख रही हैं। वे मूल रूप से घाटी की रहने वाली हैं। उनका जन्म श्रीनगर में हुआ। हिना खान ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से डेब्यू किया और घर-घर में पहचान बनाई। उन्होंने इसमें अक्षरा का किरदार अदा किया था। हिना खान फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उनका उपचार चल रहा है। निजी जिंदगी की बात करें तो वे रॉकी जॉयसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं।
और पढ़ें:
Gram Chikitsalaya X Review: दर्शकों को पसंद आई ‘ग्राम चिकित्सालय’, लोग बोले- TVF को बॉलीवुड में आ जाना चाहिए
Met Gala: मेट गाला में इस भारतीय को मिला बेस्ट ड्रेस का खिताब, लिस्ट में कहीं नहीं शाहरुख का नाम
Pratibha Ranta: ‘जो अच्छा काम करेगा, उसे मौके मिलेंगे’, नेपोटिज्म पर प्रतिभा रांटा ने दी प्रतिक्रिया