{"_id":"66efcdb23f60dd86c9078a52","slug":"in-the-great-indian-kapil-show-2-karan-johar-was-seen-teasing-teases-jigra-actor-vedang-raina-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Great Indian Kapil Show 2: कपिल के शो में करण ने खींची वेदांग की टांग, कथित गर्लफ्रेंड का नाम लेकर चिढ़ाया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Great Indian Kapil Show 2: कपिल के शो में करण ने खींची वेदांग की टांग, कथित गर्लफ्रेंड का नाम लेकर चिढ़ाया
Sun, 22 Sep 2024 01:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:26 PM IST
सार
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन आ चुका है। इसके पहले एपिसोड में फिल्म की 'जिगरा' की टीम पहुंची थी, जहां करण जौहर अभिनेता वेदांग रैना की टांग खींचते नजर आए हैं।
विज्ञापन
वेदांग रैना-करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @vedangraina/karanjohar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपिल शर्मा को टीवी की दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वह टीवी के द्वारा घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल में ही उनकी नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन प्रसारित होना शुरू हुआ है। 21 सितंबर को इस सीजन का पहला एपिसोड प्रीमियर हुआ। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'जिगरा' की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। इस दौरान एपिसोड में कई खुलासे और किस्से सामने आए।
विज्ञापन
दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में हुई काफी मजाक-मस्ती
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड काफी हंसी-मजाक के साथ शुरु हुआ। शो में जिगरा स्टार्स आलिया भट्ट और वेदांग रैना के साथ निर्माता करण जौहर भी नजर आए। वेदांग रैना ने कपिल शर्मा के शो में अपना डेब्यू किया। यह उनका पहला मौका था, जब वह कपिल के किसी शो में नजर आए हैं। इस दौरान उनकी टांग भी काफी खींची गई। करण जौहर ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड खुशी कपूर का नाम लेकर उन्हें काफी चिढ़ाया।
विज्ञापन
लगातार शानदार कमाई कर रही तुम्बाड़, नौवें दिन बटोरे इतने करोड़
विज्ञापन
करण ने कथित गर्लफ्रेंड का नाम लेकर खींची टांग
शो के दौरान कपिल ने मजाकिया अंदाज में वेदांग रैना से पूछा, "क्या आपको इस बात की खुशी है कि आप आलिया के साथ काम कर रहे हैं? या फिर आपको दुख है कि काम तो कर रहा हूं, लेकिन भाई बना हूं?" इसपर वेदांग ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "नहीं, खुशी है, जाहिर है।" उनके इस जवाब पर चुटकी लेते हुए करण जौहर ने उन्हें मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हुए कहा, "खुशी है।" करण के इस तरह छेड़ने से वेदांग शरमाते हुए नजर आए।
Rupaly Ganguly: बिना हेलमेट मैनेजर के साथ स्कूटी पर नजर आईं 'अनुपमा', लोगों ने की केस दर्ज करने की मांग
11 अक्तूबर को रिलीज होगी 'जिगरा'
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 का पहला एपिसोड काफी हंसी और मनोरंजन से भरा था। बात करें 'जिगरा' की, तो फिल्म भावनात्मक रूप से बेहद गहन फिल्म है। फिल्म में आलिया, वेदांग के अलावा मनोज पाहवा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म भाई और बहन के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है, जहां बहन अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती है। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। वहीं, करण जौहर ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी।
फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है सरगुन मेहता की मोह, जानें तारीख