फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anupamaa fame Rupali Ganguly breaks traffic Rules manager rides scooty without Helmet will police take action

Rupaly Ganguly: बिना हेलमेट मैनेजर के साथ स्कूटी पर नजर आईं 'अनुपमा', लोगों ने की केस दर्ज करने की मांग

Sun, 22 Sep 2024 01:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 22 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

'अनुपमा' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री रूपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना हेलमेट के अपने मैनेजर के साथ स्कूटी पर बैठी नजर आईं। उनके मैनेजर ने भी हेलमेट के बिना नजर आए।

विज्ञापन
anupamaa fame Rupali Ganguly breaks traffic Rules manager rides scooty without Helmet will police take action
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली को बीते दिन यानी शनिवार शाम को मुंबई में एक कार्यक्रम से स्कूटी पर पीछे बैठकर जाते हुए देखा गया। वायरल हुए एक वीडियो में उन्हें अपने मैनेजर द्वारा चलाई जा रही स्कूटी पर सवार होकर कार्यक्रम से बाहर निकलते देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने रूपाली को घेर लिया और उन्हें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन

रूपाली को लोगों ने किया ट्रोल
दरअसल, न रूपाली ने और न ही उनके मैनेजर ने स्कूटी चलते समय हेलमेट पहना था, जिस पर यूजर्स का ध्यान गया और उन्होंने कहा कि रूपाली ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया। वीडियो में रूपाली को इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार देखा जा सकता है। हालांकि, किन्हीं कारणों से वह अपने मैनेजर कौशल के साथ कार्यक्रम स्थल से जल्दी निकल गईं। उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी नहीं दिया और ऐसा लग रहा था कि वह जल्दी में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध
हालांकि, यूजर्स ने उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए दोनों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की। यूजर्स ने इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा कि आप दोनों का हेलमेट कहां हैं? वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि ड्राइवर को जेल भेजो तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मुंबई पुलिस से अनुरोध है कि कृपया कार्रवाई करें।

विज्ञापन

रूपाली ने जीता यह पुरस्कार
रूपाली शनिवार रात स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2024 के विजेताओं के समारोह में शामिल हुईं। अनुपमा का चेहरा बनीं अभिनेत्री ने सर्वश्रेष्ठ पत्नी का पुरस्कार जीता। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ बहू का पुरस्कार भी जीता। कथित तौर पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ मां की ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। वे अपने शो अनुपमा से घर-घर में मशहूर हो गई हैं, जिसमें वे मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह शो लगातार चार सालों से टीआरपी चार्ट में शीर्ष पर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed