फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imran Khan clarifies on statement about films glamorizing violence and Ranbir Kapoor starrer Animal connection

Imran Khan : इमरान ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पर कसा था तंज ? अभिनेता ने बताया सच

Fri, 24 May 2024 12:15 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 24 May 2024 12:15 PM IST
सार

लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर रहे अभिनेता इमरान खान एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। उनके बयानों से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में ही उनके एक बयान को 'एनिमल' फिल्म से जोड़ कर देखा गया था। इस पर अभिनेता ने सफाई दी है। 
 

विज्ञापन
Imran Khan clarifies on statement about films glamorizing violence and Ranbir Kapoor starrer Animal connection
इमरान खान-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इमरान ने हाल में ही फिल्मों में हिंसा को आकर्षक दिखाने को लेकर बयान दिया था। उनका यह बयान काफी वायरल हुआ था. इसे रणबीर कपूर की नवीनतम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' से जोड़ कर देखा गया था। इस पर अब अभिनेता इमरान खान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह 'एनिमल' की नहीं, ब्लकि उन्हें ऑफर हुई एक जासूसी पर आधारित सीरीज की बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


सार्वजनिक नहीं निजी तौर पर करेंगे आलोचना
एक इंटरव्यू के दौरान, इमरान ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के खिलाफ बयान दिए जाने की बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि वह एक जासूसी पर आधारित थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे थे, जो उन्हें ऑफर की गई थी। अभिनेता ने कहा,"लोग एक चीज पकड़ कर उसे कुछ और ही बना देते हैं"। इस में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी किसी की फिल्म की सार्वजनिक रूप से आलोचना नहीं करेंगे। वह इसे बड़ा अनादर  मानते हैं। उन्होंने कहा, "मेरी परवरिश इस तरह से हुई है कि मैं तारीफ सार्वजनिक रूप से और आलोचना निजी तौर पर करूंगा"। 
विज्ञापन

परी बन कान में इठलाती दिखीं अवनीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफर हुई वेब सीरीज को लेकर दिया था बयान 
अभिनेता ने उन्हें ऑफर हुई सीरीज पर बात करते हुए कहा कि उन्हें यह सीरीज उनकी फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के निर्देशक अब्बास टायरवाला ने ऑफर की थी। उन्होंने कहा कि यह सीरीज जासूसी पर आधारित थी। हालांकि, यह बन नही पाई। अभिनेता ने कहा,"मैं इस सीरीज में अपने हिस्से को लेकर बात कर रहा था, मेरा किरदार एक जासूस का था। इसमें काफी ज्यादा हिंसा था और मैं इस तरह का किरदार नहीं निभाना चाहता था"। 
Janhvi Kapoor : क्या ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं जान्हवी? तेजी से वायरल हो रहा अभिनेत्री का जवाब
 इमरान ने नहीं देखी है एनिमल 
अभिनेता ने बताया कि उन्होंने 'एनिमल' नहीं देखी है। उन्होंने कहा,"मैं काफी ईमानदार हूं। मैंने पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा हिंदी फिल्में नहीं देखी है"।  उन्होंने कहा,"इस फिल्म को लेकर काफी वाद-विवाद हुए, लेकिन मैं इस पर टिप्पणी करने के लिए योग्य नहीं हूं क्योंकि मैंने अबतक यह फिल्म नहीं देखी है"। बता दें कि एनिमल पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में बहुत ज्यादा हिंसा दिखाई गई थी। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। वहीं, इमरान आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। 
Aishwarya Rai Bachchan: मां के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने पोस्ट साझा कर जताया प्यार, चोटिल हाथ के साथ की पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed