फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imlee actress Megha Chakraborty announces her marriage with sahil phull shared proposal pictures

Megha Chakraborty: इस दिन शादी करेंगी ‘इमली’ फेम मेघा चक्रवर्ती, प्रपोजल के फोटोज शेयर कर मैरिज डेट अनाउंस की

Tue, 07 Jan 2025 12:15 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 07 Jan 2025 12:15 AM IST
सार

Megha Chakraborty: स्टार प्लस के शो ‘इमली’ से मशहूर होने वाली अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती ने साहिल फुल के साथ अपनी शादी की घोषणा की है। दोनों इस महीने शादी के बंधन में बंधेंगे।

विज्ञापन
Imlee actress Megha Chakraborty announces her marriage with sahil phull shared proposal pictures
मेघा चक्रवर्ती और साहिल फुल - फोटो : इंस्टाग्राम @chakrabortymegha

विस्तार

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘इमली’ में इमली की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती को असल जिंदगी में उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए साहिल फुल के साथ अपनी शादी की घोषणा की है। अभिनेत्री को साहिल ने बीच पर प्रपोज किया। प्रपोजल की कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

विज्ञापन


फिल्मी स्टाइल में मेघा को किया प्रपोज
मेघा चक्रवर्ती ने अपने प्रपोजल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री खूबसूरत लाल ड्रेस में और साहिल फुल काले सूट में नजर आ रहे हैं। एक खूबसूरत बीच पर सफेद गुलाब के एक बड़े दिल के आकार के स्टैंड पर 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी' के साइन के साथ साहिल ने उन्हें प्रपोज किया। अभिनेत्री ने ना केवल खूबसूरत लाल गुलदस्ता स्वीकार किया, बल्कि इस छोटे से समारोह के बाद कपल ने केक भी काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Megha Chakraborty (@chakrabortymegha)


यह खबर भी पढ़ें: Govinda: जब स्टारडम के नशे में चूर थे गोविंदा, अब बदल गई ये आदत; शक्ति कपूर ने किया खुलासा

प्रपोजल के साथ हुई नए साल की शुरुआत
मेघा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "नया साल, नई शुरुआत" और आगे कहा, "जैसा कि हम उम्मीद के साथ 2025 का स्वागत करते हैं, हमारे पास शेयर करने के लिए एक विशेष घोषणा है- हम शादी कर रहे हैं! प्यार की हमारी यात्रा ने हमें इस खूबसूरत नतीजे तक पहुंचाया है और हम इसे आप सभी के साथ शेयर करने के लिए और अधिक उत्साहित नहीं हो सकते। प्यार, हंसी और कभी ना खत्म होने वाले उत्सवों से भरा एक साल। आप सभी को एक आनंदमय और नव वर्ष की शुभकामनाएं!"

 

यह खबर भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी पर लगा कर्ण को अर्जुन से श्रेष्ठ दिखाने का आरोप, अनंत श्रीराम ने जमकर की आलोचना

कब और कहां करेंगे शादी?
मेघा और साहिल जनवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे। साहिल ने एक साक्षात्कार में साझा किया कि जम्मू में शादी करेंगे। उन्होंने कहा, “शादी 21 जनवरी को जम्मू में होगी, जो मेरा गृहनगर है और उससे पहले, हम हल्दी और अन्य समारोह करेंगे। यह निजी तौर पर होगा, जिसमें सिर्फ़ हमारे परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।” मेघा चक्रवर्ती  हाल ही में कलर्स के शो मिश्री में वाणी की भूमिका निभाते हुए नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed