फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IMDb Top Indian OTT Series 2025 Bads Of Bollywood To Family Man 3 In List

बेस्ट इंडियन टीवी सीरीज की लिस्ट में छा गई ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, जानिए टाॅप 10 में कौन-कौन हुआ शामिल

Wed, 10 Dec 2025 11:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Dec 2025 11:30 PM IST
सार

Top Indian OTT Series 2025: हाल ही में आईएमडीबी ने बेस्ट इंडियन टीवी सीरीज की अपनी लिस्ट जारी की है। जानिए, साल 2025 में कौन सी सीरीज ने आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में अपने लिए जगह हासिल की। 

विज्ञापन
IMDb Top Indian OTT Series 2025 Bads Of Bollywood To Family Man 3 In List
साल 2025 की टॉप इंडियन सीरीज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

साल 2025 में ओटीटी पर कई नई सीरीज ने दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ ही कुछ चर्चित सीरीज के नए सीजन भी देखने को मिले। जानिए, इन सीरीज में किसको आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में जगह मिली है। 

विज्ञापन
Trending Videos

IMDb Top Indian OTT Series 2025 Bads Of Bollywood To Family Man 3 In List
आर्यन खान डायरेक्टेड सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

बैड्स ऑफ बॉलीवुड 
शाहरुख खान के बेटे आयर्न खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जब ओटीटी पर आई थी तो काफी चर्चा में रही। अब इस सीरीज ने आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। इस सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य और राघव जुयाल जैसे उम्दा कलाकार नजर आए। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।

ब्लैक वारंट 
इसी साल क्राइम ड्रामा सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ सीरीज हुई। आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में यह दूसरे नंबर पर है। इसमें तिहाड़ जेल की अनसुनी कहानियां देखने को मिली। सीरीज में जहान कपूर और राहुल भट्ट जैसे एक्टर नजर आए। इस सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी ने क्रिएट किया था।  

पाताल लोक 2 
‘पाताल लोक 2’ में एक बार फिर से जयदीप अहलावत ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। इस सीरीज में इश्वाक सिंह भी नजर आए। इस बार सीरीज में नागालैंड का बैकड्रॉप दिखाया गया था। इस क्राइम सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज के क्रिएटर सुदीप शर्मा हैं। आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में यह सीरीज तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IMDb Top Indian OTT Series 2025 Bads Of Bollywood To Family Man 3 In List
पंचायत सीजन 4 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पंचायत सीजन 4
पंचायत सीरीज का चौथा सीजन इस साल दर्शकों को देखने को मिला। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार से लेकर नीना गुप्ता जैसे एक्टर्स नजर आए। इस बार सीरीज को अक्षत विजयवर्गीय ने निर्देशित किया था। अब दर्शकों को इसके पांचवें सीजन का इंतजार है। वैसे आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में यह सीरीज चौथे स्थान पर है। 

मंडाला मर्डर्स 
आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में पांचवें नंबर पर ‘मंडाला मर्डर्स’ सीरीज है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज को गोपी पुथरन और मनन रावत ने को-डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, रघुबीर यादव और श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में नजर आए। 

विज्ञापन

IMDb Top Indian OTT Series 2025 Bads Of Bollywood To Family Man 3 In List
द फैमिली मैन 3 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
टॉप 10 की लिस्ट में इन सीरीज को भी मिली जगह 
आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में छठे नंबर सीरीज ‘खौफ’, सांतवें नंबर पर ‘स्पेशल ऑप्स 2’, आठवें नंबर पर ‘खाकी- द बंगाल चैप्टर’, नौवें नंबर पर मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ और दसवें नंबर पर ‘क्रिमिनल जस्टिस- ए फैमिली मैटर’ रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed