IIFA 2025: आईफा के स्टेज पर साथ आए शाहिद-करीना, एक-दूसरे से मिले गले, कार्तिक ने की बॉक्सिंग
IIFA Awards 2025: पिंक सिटी जयपुर में आइफा अवार्ड्स का आयोजन किया जा रहा है। इस अवार्ड में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं। शनिवार को आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। देखें उसकी झलकियां।
विस्तार
आईफा के स्टेज पर करीना कपूर और शाहिद कपूर ने एक दूसरे से बातचीत की और गले मिले। दोनों को आईफा के स्टेज पर देखा जा सकता है। शाहिद और करीना कभी रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में करीना ने सैफ अली खान से और शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की।
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने प्रोफेशनल बॉक्सर एंथनी पेटिस के साथ बॉक्सिंग की है। एंथनी ने कार्तिक से इशारे में कहा कि मुझे पेट पर मारो। इसके बाद कार्तिक ने उनके पेट पर मुक्का मारा। इसके बाद सब लोग हंसने लगे। होस्ट ने कहा कि आपको भी पता चला होगा कि कार्तिक के पास फौलादी हाथ है।
गायिका श्रेया घोषाल ने आईफा के स्टेज पर 'धीरे-धीरे' गाना गाया है। गाना सुन कर सभी लोग तालियां बजा रहे हैं। इसके बाद लोगों ने उनका धन्यावाद किया है।
आईफा के स्टेज पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी पहुंचे हैं। उनके साथ बॉबी देओल, करण जौहर, शाहिद कपूर, राजकुमारी दिया कुमारी, कार्तिक आर्यन, करीना कपूर, कृति सेनन और माधुरी दीक्षित भी मौजूद हैं।
इससे पहले आईफा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर नोरा फतेही की एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि यह यहां परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। क्या आप भी इन्हें देखने के लिए तैयार हैं। वीडियो में नोरा 'कुसू कुसू' गाने पर डांस कर रही थीं। वीडियो में नोरा बहुत ही सादे अंदाज में नजर आ रही थीं।
आईफा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा की है, जिसमें बॉबी देओल करण जौहर को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आईफा ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'बॉबी देओल घर में हैं! क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह किसको गले लगा रहे हैं?
आपको बता दें कि आईफा में शामिल होने के लिए कई स्टार्स जयपुर पहुंचे हैं। इनमें करण जौहर, माधुरी दीक्षित, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, बॉबी देओल, श्रेया घोषाल, कृति सेनन, नोरा फतेही, विजय वर्मा, नुसरत भरूचा, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, जयदीप अहलावत और सचिन-जिगर का नाम शामिल है।