फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   I sadi yes to Baak or Aranmanai 4 without hearing the script says Raashi Khanna

Raashi Khanna: राशि खन्ना का खुलासा, स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही साइन की तेलुगु फिल्म 'बाक'

Mon, 29 Apr 2024 09:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Apr 2024 09:56 AM IST
सार

तेलुगु हॉरर फिल्म 'बाक' में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना अहम भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म को लेकर राशि खन्ना ने खुलासा किया है कि उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही साइन कर ली थी।

विज्ञापन
I sadi yes to Baak or Aranmanai 4 without hearing the script says Raashi Khanna
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉरर फिल्म 'अरनमनई 4' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस भी इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी और सस्पेंस से भरी फिल्म है। यह फिल्म 3 मई 2024 को रिलीज होगी। तेलुगु में इस फिल्म को उसी दिन 'बाक' के नाम से रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। उन्हें फिल्म के इस चौथे भाग से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


अरनमनई 4
पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 26 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन अब इसे 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। अरनमनई 4 में रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और कई दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म का निर्माण अवनि सिनेमैक्स के बैनर तले खुशबू सुंदर द्वारा किया गया है और संगीत संगीतकार जोड़ी हिपहॉप तमिझा द्वारा दिया गया है। राशी खन्ना दक्षिण में एक ठोस हिट की तलाश में हैं और उन्होंने बाक से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। तेलुगु राज्यों में तेलुगु संस्करण कि यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। इस फिल्म से फैंस के साथ ही स्टारकास्ट को भी काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


राशि खन्ना का खुलासा
फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना भी इसका प्रचार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राशि खन्ना ने कहा, ''जब सुंदर सी ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने (राशि) बिना स्क्रिप्ट सुने ही फिल्म के लिए हां कह दिया। वह इसकी स्क्रिप्ट सुनना ही नहीं चाहती थीं क्योंकि वह सिर्फ इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raashii Khanna (@raashiikhanna)



अरनमनई सीरीज
अरनमनई सीरीज की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। पहले भाग में हंसिका मोटवानी, विनय राय, सुंदर और एंड्रिया जेरेमिया ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म का दूसरा भाग 2016 में रिलीज हुई था। इसमें सुंदर, हंसिका मोटवानी, सिद्धार्थ और तृषा नजर आए थे। वहीं, तीसरा भाग साल 2021 में रिलीज किया गया था, जिसमें सुंदर, राशि खन्ना और एंड्रिया जेरेमिया ने काम किया था।

तमन्ना इन दिनों आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग मामले के चलते विवादों में घिरी हुई हैं। इसके अलावा तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने से शुरू हो चुकी है। 'ओडेला 2' क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का दूसरा भाग है। इसका पहला भाग साल 2022 में रिलीज हुआ था। तो वहीं राशि खन्ना हील ही में फिल्म 'योद्धा' में नजर आई थीं।

Bollywood Actor Replace: बॉलीवुड की पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिनके सीक्वल से मेन लीड हीरो को हटाया गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed