फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Humaira Aghar death in Karachi slap on face of Pakistani drama industry says Senior actor Firdous Jamal

Humaira Asghar: 'हुमैरा की मौत पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के मुंह पर तमाचा है', बोले PAK एक्टर फिरदौस जमाल

Sun, 13 Jul 2025 07:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 13 Jul 2025 07:34 PM IST
सार

Firdous Jamal On Actress Humaira Asghar Death: बीते दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर को कराची के एक अपार्टमेंट में मृत पाया गया। अभिनेत्री को सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है। उनके निधन पर पाकिस्तान के सीनियर एक्टर फिरदौस जमाल ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Humaira Aghar death in Karachi slap on face of Pakistani drama industry says Senior actor Firdous Jamal
हुमैरा असगर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर को कराची के एक अपार्टमेंट में मृत पाया गया। उनका शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि हुमैरा का निधन आठ से दस महीने पहले ही हो गया था। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार हो चुका है। पाकिस्तान के सीनियर एक्टर फिरदौस जमाल ने हुमैरा की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के मुंह पर तमाचा करार दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बोले- 'छह महीने से किसी ने सुध तक नहीं ली'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फिरदौस जमाल ने हुमैरा की मौत पर कहा, 'कल्पना कीजिए कि उसका शव छह महीने तक उसके अपार्टमेंट में पड़ा रहा और किसी ने भी उसकी खबर लेने की जहमत नहीं उठाई। यहां तक कि पड़ोसियों ने भी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि कराची में लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर अली की दुखद मौत ने फलती-फूलती पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के अंधेरे पक्ष को उजागर कर दिया है। खासकर तब, जब बात भुगतान की आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के कारणों का पता लगाने को जांच समिति गठित
बता दें कि हुमैरा का क्षत-विक्षत शव 8 जुलाई को कराची के अपमार्केट डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी मौत आठ से दस महीने पहले हो चुकी थी। 32 वर्षीय अभिनेत्री को शुक्रवार को उनके गृहनगर लाहौर में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत में कोई गड़बड़ी नहीं दिख रही है, लेकिन सरकार ने उनकी दुखद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एक संयुक्त जांच समिति गठित की है।

Amitabh Bachchan: 'धड़क 2' के ट्रेलर पर अमिताभ बचपन ने लुटाया प्यार, लिखा- 'सभी को शुभकामनाएं...'

विज्ञापन

उजागर हुई पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री की सच्चाई
एक्टर फिरदौस जमाल ने कहा कि 'यदि कुछ भी हो तो उनकी मौत ने पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के संचालन के तरीके को उजागर कर दिया है, जिसमें कई अभिनेता आगे आकर बता रहे हैं कि कैसे अभिनेताओं और यहां तक कि लाइट बॉय, तकनीशियनों को प्रोडक्शन हाउस से अपने बकाया के लिए भीख मांगनी पड़ती है और फिर भी उन्हें महीनों तक भुगतान नहीं मिलता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed