फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Reacts To Triptii Dimri Siddhant Chaturvedi romantic film Dhadak 2 Trailer

Amitabh Bachchan: 'धड़क 2' के ट्रेलर पर अमिताभ बचपन ने लुटाया प्यार, लिखा- 'सभी को शुभकामनाएं...'

Sun, 13 Jul 2025 06:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 13 Jul 2025 06:46 PM IST
सार

Dhadak 2: धड़क 2 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसने इंटरनेट पर चर्चाएं शुरू कर दी हैं। वहीं आज फिल्म के ट्रेलर को लेकर आज अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी राय जाहिर की है।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reacts To Triptii Dimri Siddhant Chaturvedi romantic film Dhadak 2 Trailer
धड़क 2 और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan, karanjohar

विस्तार

'धड़क 2' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। प्रशंसकों को यह ट्रेलर बेहद पसंद आया। वहीं आज अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

कैसा लगा बिग बी को 'धड़क 2' का ट्रेलर
आज एक्स हैंडल पर अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'धड़क 2' का आधिकारिक ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'टी 5440 - सभी को शुभकामनाएं ..' अमिताभ की इस पोस्ट पर 'धड़क 2' की निर्माता मीनू अरोड़ा ने आभार जताते हुए लिखा, 'आपका आशीर्वाद और समर्थन मेरे और हम सभी के लिए बहुत मायने रखता है। धन्यवाद सर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'धड़क 2'
'धड़क 2' यह फिल्म प्यार, जाति और सामाजिक बंधनों की कहानी दिखाती है। सिद्धांत चतुर्वेदी नीलेश के किरदार में हैं, जो अपनी पहचान और अस्तित्व की चुनौतियों से जूझता है। तृप्ति डिमरी विधि की भूमिका में हैं, जो एक अमीर परिवार की लड़की है, लेकिन एक ऐसे पुरुष से प्यार करती है, जिसे समाज कमतर मानता है। ट्रेलर में दोनों की भावनात्मक केमिस्ट्री और सामाजिक तनाव देखने लायक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवोदित निर्देशक शाजिया इकबाल ने कहा, "धड़क 2 आज के युवाओं की कहानी है। यह प्यार के साथ-साथ पहचान और समाज में अपनी जगह बनाने की लड़ाई को दर्शाती है।" फिल्म का निर्माण करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज़, क्लाउड 9 पिक्चर्स के तहत किया गया है।

यह भी पढ़ें: अनुष्का सेन ने शेयर किया स्टाइलिश लुक, बोलीं- क्या अद्भुत दिन है..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed