फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma Qureshi next film title Gulabi shooting begins directed by Vipul Mehta Know Details

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, नाम का भी किया एलान

Mon, 15 Apr 2024 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Apr 2024 01:12 PM IST
सार

अभिनेत्री हुमा कुरैशी पर्दे पर अलग किस्म के किरदार अदा करने के लिए मशहूर हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने कमर कस ली है। अपनी नई फिल्म में वह ऑटो ड्राइवर बनी नजर आएंगी। फिल्म का नाम सामने आ चुका है।

विज्ञापन
Huma Qureshi next film title Gulabi shooting begins directed by Vipul Mehta Know Details
फिल्म 'गुलाबी' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते महीने महिला दिवस के मौके पर हुमा कुरैशी ने अपनी नई फिल्म का एलान किया था। इस  फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदार विपुल मेहता संभालेंगे। आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। साथ ही फिल्म के नाम से पर्दा उठ गया है। हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: बांद्रा में दिखे सलीम खान, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने कहा- सलमान खान ने खुद चलवाई गोली

विज्ञापन

Huma Qureshi next film title Gulabi shooting begins directed by Vipul Mehta Know Details
फिल्म 'गुलाबी' - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑटो ड्राइवर के रोल में आएंगी नजर
हुमा कुरैशी की अगली फिल्म का नाम 'गुलाबी' है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी ऑटो चालक की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक ऑटो ड्राइवर और उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति वाली महिला की सच्ची कहानी को दर्शकों के सामने पेश करती दिखेंगी। अपने नई फिल्म की घोषणा करते हुए हुमा ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मैं विशाल राणा और जियो स्टूडियो के साथ नई फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं'। 

Huma Qureshi next film title Gulabi shooting begins directed by Vipul Mehta Know Details
फिल्म 'गुलाबी' - फोटो : इंस्टाग्राम

आज  से शुरू हुई शूटिंग
आज अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह फिल्म विशाल राणा और विपुल मेहता के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'फिल्म 'गुलाबी' की शूटिंग शुरू हो चुकी है'। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Huma Qureshi (@iamhumaq) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

सितारे दे रहे शुभकामनाएं
हुमा के फैंस के साथ-साथ तमाम सितारे भी हुमा को बधाई दे रहे हैं। नुपुर सेनन ने लिखा, 'आपको बहुत शुभकामनाएं'। जूही परमार ने लिखा, 'गुड लक'। वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों हुमा कुरैशी अपनी चर्चित वेब सीरीज 'महारानी 3' को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। अभिनेत्री के अभिनय की दर्शकों ने दिल खोलकर तारीफ की। इस सीरीज के पिछले दो सीजन में भी हुमा दमदार अंदाज में नजर आईं। सोनी लिव की 'महारानी' सीरीज के तीसरे सीजन में हुमा पूरी तरह छा गईं।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Vipul Mehta (@director_vipul_mehta) द्वारा साझा की गई पोस्ट


Shahrukh Khan: शाहरुख ने जीता फैंस का दिल, फिर से अनोखा काम करके फैंस के हीरो बने किंग खान, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed