फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   how aneet padda got movie shakti Shalini filmmaker amar kaushik reveals

मैडॉक की फिल्म 'शक्ति शालिनी' के लिए कैसे फाइनल हुईं अनीत पड्डा? फिल्ममेकर अमर कौशिक ने बताया

Thu, 23 Oct 2025 04:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 23 Oct 2025 04:17 PM IST
सार

Amar Kaushik on Aneet Padda: फिल्ममेकर अमर कौशिक ने हाल ही में इंटरव्यू में आने वाली फिल्म शक्ति शालिनी के बारे में बातचीत की। 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की कास्टिंग को लेकर भी उन्होंने खुलासा किया।

विज्ञापन
how aneet padda got movie shakti Shalini filmmaker amar kaushik reveals
अमर कौशिक और अनीत - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर-कॉमेडी ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर चर्चा तेज है। फिल्म की सबसे बड़ी खबर यह है कि इसमें लीड रोल निभाने जा रही हैं 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा। हाल ही में जब फिल्म की घोषणा का प्रोमो थिएटर्स में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ के साथ दिखाया गया, तो फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। लेकिन सवाल उठ रहा थ- अनीत पड्डा को आखिर इस फिल्म के लिए चुना कैसे गया? इसका जवाब खुद फिल्ममेकर अमर कौशिक ने दिया है।
विज्ञापन


स्क्रिप्ट लिखते वक्त आया अनीत का नाम
'बॉलीवुड हंगामा' के साथ एक इंटरव्यू में अमर कौशिक ने बताया कि जब शक्ति शालिनी की कहानी लिखी जा रही थी, तब उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म के किरदार के लिए एक युवा चेहरे की जरूरत है, जो मासूमियत और गहराई दोनों साथ लेकर चले। इसी दौरान उन्होंने 'सैयारा' फिल्म देखी, जिसमें अनीत पड्डा का अभिनय उन्हें इतना प्रभावशाली लगा कि उन्होंने तुरंत उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया। अनीत ने कहानी सुनी और बिना देर किए फिल्म का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: भारतीय टेलिविजन पर पहली बार दिखेंगे बिल गेट्स, स्मृति ईरानी के 'क्योंकि...2' का बने हिस्सा; प्रोमो हुआ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2026 में रिलीज होगी फिल्म
शक्ति शालिनी का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है और इसे 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की अगली पेशकश होगी। दिलचस्प बात यह है कि अगले साल इस यूनिवर्स से केवल यही एक फिल्म रिलीज होने जा रही है। अमर कौशिक ने कहा, 'हम नहीं चाहते कि एक ही साल में कई फिल्में लाकर दर्शकों पर बोझ डालें। बेहतर है कि हर फिल्म को उसका पूरा वक्त मिले।ट

क्या अमर कौशिक खुद करेंगे निर्देशन?
हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि शक्ति शालिनी का निर्देशन खुद अमर कौशिक करेंगे या नहीं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर अभी चर्चा चल रही है और कुछ भी तय नहीं हुआ है। गौरतलब है कि अमर कौशिक पहले भी ‘स्त्री’ जैसी सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।


अमर कौशिक का अगला सपना
बातचीत के दौरान अमर ने यह भी खुलासा किया कि वो भविष्य में एक 'हॉरर' फिल्म बनाना चाहते हैं, जो इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होगी लेकिन थोड़ी ज्यादा डरावनी होगी। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- 'मन तो बहुत है, पर जनता मानेगी क्या? आखिर ये यूनिवर्स तो हंसाने और डराने दोनों के लिए है।'

अनीत पड्डा का बॉलीवुड सफर
अनीत पड्डा ने सइयारा के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी सादगी और नैचुरल एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। शक्ति शालिनी उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इस फिल्म से अनीत का करियर एक नए मुकाम पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed