Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर देख खुश हुए यूजर्स, कुछ इस तरह की अक्षय कुमार की तारीफ
X Review on Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रेलर के साथ अक्षय कुमार की एक्टिंग की तारीफ की है।
विस्तार
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वह ट्रेलर के कुछ सीन को पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ कई यूजर्स को अक्षय कुमार की एक्टिंग बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को हंसाने के लिए एकदम तैयार हैं। ट्रेलर पर यूजर्स क्या कुछ कह रहे हैं आइए इस खबर में जानते हैं।
साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बन रही फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर फिल्मों के जानकार जोगिंदर तुतेजा ने लिखा है 'हाउसफुल 5 का ट्रेलर बिल्कुल वैसा ही मनोरंजक है जैसा हाउसफुल फ्रैंचाइज से उम्मीद है। इसमें बिना रुके 'ज्यादा मत सोचो' जैसा मनोरंजन शामिल है।'
#Housefull5trailer promises just the kind of ABSOLUTE NON-STOP “DON’T THINK TOO MUCH” KIND OF ENTERTAINMENT that’s expected from #Housefull franchise.
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) May 27, 2025
The best part is that it picks elements from all the #Housefull films so far and packs it all and a lot more in #Housefull5. The… pic.twitter.com/82ToHlZzV0
एक यूजर ने ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए डायलॉग की तारीफ की है। उन्होंने ट्रेलर में अक्षय कुमार की एक्ट्रिंग की तारीफ करते हुए लिखा है उनकी एक्टिंग बहुत अच्छी है। उनके डायलॉग अच्छे हैं। अक्षय कुमार वापस आ रहे हैं।
" Band kro ye Kabad" 🤣🤣
— TA 💫 (@Tirlovesha) May 27, 2025
" Doctor Doctor khel rahe the " 😂😂
Look at the Time of Expressions 🔥#Housefull5trailer is Pure Comedy.#AkshayKumar is back.#Housefull5 on 6th June in cinemas. pic.twitter.com/RSP72ZmXZE
एक और यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छा ट्रेलर है। मनोरंजन से भरपूर। अक्षय कुमार की कॉमेडी अच्छी है। छोटी बच्ची हो क्या मेम बहुत अच्छा है।'
What a crazy trailer full on entertainment #AkshayKumar comic timing full on point 🔥
— Ronnie (@TigerianZan) May 27, 2025
The greatest meme choti bachi ho kya meme was unexpected 🤣🤣#Housefull5 #Housefull5Trailer pic.twitter.com/TvaMZwywdT
एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है 'हम आपको याद कर रहे हैं अक्षय कुमार। आखिरकार कॉमेडी का बादशाह आ गया।'
we were missing this akshay kumar...finally the king of comedy is so back :
— 𝙎𝙬𝙚𝙩𝙖ʰᵒᵘˢᵉᶠᵘˡˡ⁵ (@Swetaakkian) May 27, 2025
#Housefull5Trailer #AkshayKumar pic.twitter.com/yDEcsP34Z4
एक यूजर ने अक्ष्य कुमार के साथ बंदरों वाला वीडियो शेयर किया है और लिखा है 'हाउसफुल 5 के लिए पुरानी यादों वाला एंगल काम कर जाएगा। हाउसफुल 5 के ट्रेलर का यह सबसे अच्छा सीन है।'
The Nostalgia Factor will work big for #Housefull5 🔥
— Bhushan Khiladi (@Bhushanadhau1) May 27, 2025
One of the best scenes from #Housefull5Trailer @akshaykumar you nailed it sirjipic.twitter.com/kLVcUYpH9S
एक यूजर ने अक्षय कुमार की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और लिखा है 'कॉमेडी के मामले में अक्षय कुमार को कोई नहीं हरा सकता है।'
no one can defeat akshaykumar in comedy😂🙏
— MATH KA BALAK (@MATHKABALAK) May 27, 2025
#Housefull5Trailer #AkshayKumar#Housefull5 pic.twitter.com/iEPg1sGnSs
फिल्म में ये अदाकार आएंगे नजर
आपको बता दें कि फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अलाव संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, कृति खरबंदा सौन्दर्या शर्मा, अभिषेक बच्चन, जॉम अब्राहम, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म
'हाउसफुल 5' अगले महीने 6 जून को रिलीज होगी। संजय दत्त की एंट्री इस बार एक अलग ही रंग लेकर आई है। उन्होंने ट्रेलर में अपने दमदार डायलॉग्स और कॉमिक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं जैकलीन और नरगिस ग्लैमर का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
'हाउसफुल 5' फिल्म 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज की पांचवीं किस्त है।