फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey Singh visits mahakal temple ujjain netizens upset on singer getting vip treatment

Honey Singh: महाकाल मंदिर जाने के बाद क्यों उठ रहें हनी सिंह पर सवाल? जानिए नेटिजन्स ने क्या कहा

Sat, 08 Mar 2025 01:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 08 Mar 2025 01:35 PM IST
सार

Honey Singh: यो यो हनी सिंह हाल ही में महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट के बाद नेटिजन्स की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं मामले को विस्तार से…

विज्ञापन
Honey Singh visits mahakal temple ujjain netizens upset on singer getting vip treatment
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh और एक्स @ANI

विस्तार

यो यो हनी सिंह ने अपने ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ की शुरुआत मुंबई से की। उसके बाद उनका कॉन्सर्ट लखनऊ और दिल्ली में हुआ। अब सिंगर इंदौर में अपना अगला शो करने जा रहे हैं। शो करने से पहले हनी सिंह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वहां उन्होंने दर्शन और पूजन किया, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं, लेकिन उन्हें मिले वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर नेटिजन्स ने आपत्ति जताई और इसे गलत बताया।

विज्ञापन


वीआईपी ट्रीटमेंट पर उठ रहे सवाल
हनी सिंह का मंदिर परिसर में जाते हुए और दर्शन-पूजन करते हुए वीडियो एएनआई ने शेयर किया। इसमें देखा जा सकता है कि सिंगर को बहुत आराम से दर्शन कराया जा रहा है। वह बैठकर आरती कर रहे हैं। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया नेटिजन्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Pritam: ब्लैकपिंक स्टार जेनी पर लगे साहित्यिक चोरी के आरोपों पर प्रीतम ने दी प्रतिक्रिया, लोगों से की ये अपील


नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
एक नेटिजन ने पोस्ट किया, "यह बहुत बढ़िया है। लेकिन आम नागरिकों को इस तरह से प्रार्थना करने का मौका नहीं मिलता। उन्हें दर्शन के लिए मुश्किल से एक सेकंड मिलता है। जबकि वीआईपी को ट्रीटमेंट दिया जाता है। यह ठीक नहीं है।" एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "सेलिब्रिटीज को हमेशा वीडियो रिकॉर्ड करने और तस्वीरें लेने के लिए विशेष सुविधा मिलती है, जबकि हम आम लोगों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। हमें धक्का-मुक्की के बाद दर्शन मिलता है और वह भी कुछ सेकंड में। हमें तस्वीरें और वीडियो लेने की अनुमति नहीं है। हमारे लिए इतने सारे प्रोटोकॉल क्यों?" एक एक्स यूजर ने सिंह के पहनावे की ओर इशारा करते हुए लिखा, "उन्हें पश्चिमी पोशाक पहनने की अनुमति क्यों है? महाकाल मंदिर में पुरुषों के लिए धोती पहनने का नियम है।" 


 
 

यह खबर भी पढ़ें: Shanaya Kapoor: शनाया कपूर को मिली एक और फिल्म, अगले हफ्ते से अभय वर्मा के साथ करेंगी काम

हनी सिंह ने शो में जल्दी आने को कहा 
इस बीच सिंगर हनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो में आने वाले लोगों को शाम 5 बजे तक आ जाने के लिए कहा और कहा कि उनकी एंट्री मिस नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लिखा, "दोस्तों कल इंदौर कॉन्सर्ट में मेरी एक्सक्लूसिव एंट्री मिस न करें। शाम 5 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं। परफॉर्मेंस जल्दी शुरू होगी।" हाल ही में हनी सिंह का गाना ‘मेनियक’ रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed