फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   X Men Dark Phoenix trailer has been released

'एक्स मेन-डार्क फीनिक्स' का ट्रेलर रिलीज, जीन ग्रे के किरदार पर इस फिल्म में होगा खुलासा

Fri, 28 Sep 2018 01:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
X Men Dark Phoenix trailer has been released
दुनियाभर में अपने शानदार एक्शन से लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों की जीतने वाली हॉलीवुड सीरीज एक्स मेन की नई फिल्म जल्द ही परदे पर रिलीज होने को तैयार है। एक्स मेन की नई फिल्म का नाम 'एक्स मेन-डार्क फीनिक्स' है। गुरुवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जो दर्शकों को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'एक्स मेन-डार्क फीनिक्स' के ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 59 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि ये एक्स मेन सीरीज की 9वीं फिल्म है। साथ ही यह 'एक्स मेन: फर्स्ट क्लास' का प्रीक्वल है। इस फिल्म  में अभिनेत्री सोफी टर्नर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वह महिला सुपरहीरो जीन ग्रे की भूमिका में दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो 'एक्स मेन-डार्क फीनिक्स' फिल्म एक्स मेन सीरीज के सभी सीक्वल से मिलती-जुलती फिल्म है।
विज्ञापन


जो इस सीरीज का अहम हिस्सा है। पूरी फिल्म सीरीज की सुपरहीरो जीन ग्रे की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। 'एक्स मेन-डार्क फीनिक्स' की निर्देशन एक्स मेन सीरीज के पहले निर्देशक और लेखक साइमन किनबर्ग कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed