फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Wonder Woman 1984 released date has been change, now will release in 2020

'वंडर वुमन 1984' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी बड़े पर्दे पर

Wed, 24 Oct 2018 10:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Wonder Woman 1984 released date has been change, now will release in 2020
'वंडर वुमन 2' - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल महिला सुपरहीरो की रिलीज हुई फिल्म 'वंडर वुमन' ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की शानदार सफलता को देखते हुए बीते दिनों मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया था। वंडर वुमन की सीक्वल का नाम 'वंडर वुमन 1984' है। इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो इस फिल्म को पहले साल 2019 में 1 नवंबर को रिलीज करना था, लेकिन अब खबर है कि 'वंडर वुमन 1984' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने की जानकारी वंडर वुमन का किरदार करने वाली अभिनेत्री गैल गैडोट ने दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया- यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि 'वंडर वुमन 1984' को रिलीज डेट को बदल दिया गया है। यह फिल्म अब 5 जून 2020 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 'वंडर वुमन 1984' आगे बढ़ाने का कारण गर्मी का मौसम है। फिल्म के मेकर्स का मानना है कि वंडर वुमन जब गर्मी में रिलीज हुई थी तो उसको अच्छी-खासी सफलता मिली थी, इसलिए मेकर्स का मानना है कि अगर उन्हें 'वंडर वुमन 1984' को गर्मी में रिलीज करने का मौका मिला है तो इसका वह फायदा उठा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म वंडर वुमन पिछले साल गर्मी में 15 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को पूरी दुनिया के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed