Will Smith: क्या ऑस्कर थप्पड़ कांड की वजह से होने वाला है विल स्मिथ और जेडा का तलाक? यहां जानिए क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आप सभी को हाल ही में हुआ थप्पड़ कांड तो याद होगा? कैसे विल स्मिथ ने ऑस्कर 2022 के होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। अब खबर हा रही है कि थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ और पत्नी जेडा के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार विल स्मिथ और जेडा पिंकेट स्मिथ के बीच बातचीत काफी कम हो गई है। दोनों मुश्किल से कोई बात करते हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि मामला तलाक तक जा पहुंचा है।
एक मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, जबसे ऑस्कर 2022 में थप्पड़ कांड हुआ है, तब से दोनों के बीच टेंशन काफी बढ़ गया है। हालांकि रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सालों से दिक्कतें थीं, लेकिन अब हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि दोनों एक दूसरे से मुश्किल से कोई बात करते हैं। यदि विल और उनकी पत्नी अलग होने का फैसला करते हैं तो अभिनेता को फाइनेंशियली काफी नुकसान हो सकता है। बता दें कि विल स्मिथ 350 मिलियन की संपत्ति के मालिक हैं और कैलिफोर्निया कानून के मुताबिक विल स्मिथ को अपनी संपत्ति का आधा अपनी पत्नी को देना पड़ेगा।