फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Why the girls were crazy for playboy magazine?

कर्जा लेकर शुरू की थी 'प्ले ब्वॉय', लड़कियां क्यों थीं इसकी इतनी दीवानी?

Thu, 28 Sep 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद Updated Thu, 28 Sep 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Why the girls were crazy for playboy magazine?
शब्दों से ज्यादा बोल्ड तस्वीरों के लिए चर्चित 'प्लेब्वॉय' मैगजीन के संस्थापक ह्यू हेफनर का बुधवार को निधन हो गया। वे 91 साल के थे।
विज्ञापन

मैगजीन ने आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। हेफनर ने साल 1953 में अपने किचन से इस मैगजीन का प्रकाशन शुरू किया था। 'प्लेबॉय' दुनिया में पुरुषों के बीच सबसे अधिक बिकने वाली मैगजीन है। एक वक्त था जब इस मैगजीन की एक महीने में 70 लाख प्रतियां तक बिकीं।
विज्ञापन


पहले अंक में मार्लिन मुनरो

हेफनर का जन्म शिकागो में 9 अप्रैल 1926 को हुआ था। उन्होंने शुरुआत में अमरीकी सेना में एक लेखक के रूप में काम किया, फिर उन्होंने मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया। साल 1953 में हेफनर ने 8,000 डॉलर कर्ज लेकर 'प्लेब्वॉय' का पहला अंक प्रकाशित किया था। उनकी मां ने भी उन्हें मदद के रूप में 1,000 डॉलर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अपनी मैगजीन की बिक्री को लेकर अधिक आश्वस्त नहीं थे और इसीलिए उन्होंने पहले अंक में प्रकाशन की तिथि तक नहीं लिखी। मैगजीन के पहले अंक में ही उन्होंने उस समय की मशहूर अदाकारा मार्लिन मुनरो की न्यूड तस्वीरें प्रकाशित की। 

महिलाएं प्लेब्वॉय मैगजीन में न्यूड तस्वीरें प्रकाशित करने लिए बेताब रहती थीं

Why the girls were crazy for playboy magazine?
हेफनर ने मुनरो की ये तस्वीरें 200 डॉलर में खरीदी थीं, जो 1949 के कैलेंडर के लिए खिंचवाई गई थीं। प्लेब्वॉय मैगजीन की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि महिलाएं इसके कवर पेज पर अपनी न्यूड तस्वीरें प्रकाशित करने लिए बेताब रहती थीं। यह मैगजीन पुरुषों के बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र बनी रही। लेकन सामग्री को लेकर इसे काफी आलोचना भी झेलनी पड़ती थी।

यह माना जाता था कि अभिनेत्रियां इस मैगजीन के कवर पर आकर मशहूर हो जाती हैं। कई अभिनेत्रियों ने अपने डूबते करियर को संवारने के लिए भी इस मैगजीन का सहारा लिया। इसने कई मशहूर हस्तियों को अपने कवर पेज पर जगह दी।

इसमें जेन मैन्सफील्ड और पामेला एंडरसन के अलावा बो डेरेक, किम बासिंगर, फराह फेवकट और मैडोना भी शामिल हैं। हेफनर ने शिकागो में पहला प्लेबॉय क्लब शुरू किया। इसमें 'प्लेबॉय' के लोगो 'बन्नीज (खरगोश के कान)' पहनी वेटरेस भी थीं। इसके बाद हेफनर ने ब्रिटेन में प्लेबॉय के तीन कैसीनो भी शुरू किए।

डर्टी मैगजीन

Why the girls were crazy for playboy magazine?
'प्लेबॉय' में मार्टिन लूथर किंग और जिमी कार्टर जैसे दिग्गजों के साक्षात्कार भी प्रकाशित हुए बावजूद इसके डर्टी मैगजीन का ठप्पा उस पर से कभी नहीं हटा। उसे ड्रॉइंग रूम में कभी जगह नहीं मिली और घरों में इसे छिपाया जाता था। जैसे-जैसे उसकी बिक्री बढ़ी, धार्मिक गुटों और महिला अधिकार संस्थाओं के तेवर भी तीखे हुए।

पत्रिका पर नौजवान पीढ़ी को गुमराह करने, महिलाओं के शोषण के आरोप भी लगे। वहीं पचास और साठ के दशक के अमरीका की समझ रखने वालों की मानें तो 'प्लेबॉय' ने सेक्स से जुड़े कई मिथकों को भी तोड़ा।

'प्लेबॉय' के कवर पर शर्लिन चोपड़ा

Why the girls were crazy for playboy magazine?
इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध पॉर्न और वयस्क सामग्री के बाद लगा कि शायद अब प्लेब्वॉय के संन्यास लेने का वक्त आ गया है। लेकिन पत्रिका कई अवतारों में अवतरित हुई, डिजिटल, टेलिविजन, फैशन हर जगह इसने अपनी जगह बनाई है। भारत समेत जिन देशों में पत्रिका के छपने पर बैन है वहां भी 'प्लेबॉय' के कपड़े और परफ्यूम धड़ल्ले से बिकते हैं।

प्लेब्वॉय की लोकप्रियता कई सीमाओं को तोड़कर भारत तक भी पहुंची। ये देखते हुए 'प्लेबॉय' ने भारतीय महिलाओं को भी अपनी मैगजीन में जगह देने पर विचार किया। मैगजीन में जगह पाने वाली पहली भारतीय महिला शर्लिन चोपड़ा थीं। साल 2012 में खुद शर्लिन ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने इस मैगजीन के लिए न्यूड होकर तस्वीरें खिंचवाई थीं।

इसके बाद साल 2013 में 'प्लेबॉय' ने गोवा में देश का पहला क्लब खोलने की योजना भी बनाई, लेकिन गोवा सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उस समय कहा था कि इस प्रस्ताव पर गोवा सरकार तकनीकी आधार पर विचार नहीं करेगी।
 

प्लेब्वॉय' के जरिए समलैंगिकता के मुद्दे को भी काफी बढ़ा-चढ़ाकर उठाया

Why the girls were crazy for playboy magazine?
हेफनर हमेशा कहते थे कि 'प्लेबॉय' कोई सेक्स मैगजीन नहीं है यह एक लाइफ स्टाइल मैगजीन है, जिसमें सेक्स सिर्फ एक जरूरी हिस्सा है। हेफनर ने 'प्लेब्वॉय' के जरिए समलैंगिकता के मुद्दे को भी काफी बढ़ा-चढ़ाकर उठाया। 1970 में हुए एक सर्वे में पता चला कि अमरीका में कॉलेज जाने वाले एक चौथाई युवक इस मैगजीन को खरीदते थे।

1989 में हेफनर जब 63 साल के थे, उन्होंने 27 वर्षीय किम्बर्ली कोंराड के साथ शादी की। दोनों के दो बच्चे भी हुए, इनकी शादी 10 साल तक टिकी। हेफनर ने दावा किया था कि 'वे 1,000 महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं।'

साल 2012 में उन्होंने खुद से 60 साल छोटी क्रिसटल हैरिस के साथ शादी की, यह हेफनर की तीसरी शादी थी। हेफनर ने एक बार कहा था, ''मैं टॉफियों की दुकान में मौजूद एक बच्चा हूं, मैं वैसे सपने देखता हूं जो हकीक़त से बहुत दूर होते हैं। मै इस ग्रह पर मौजूद सबसे खुशनसीब व्यक्ति हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed