{"_id":"234ec776-70f6-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"watts-washes-his-clothes-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कपड़े खुद ही धोती हैं वाट्स","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अपने कपड़े खुद ही धोती हैं वाट्स
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Thu, 07 Feb 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
यह बात सुनकर आपको हैरानी हो सकती है कि हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स अपने कपड़े खुद साफ करती हैं। इसके अलावा वह खाना भी खुद ही पकाती हैं। उन्हें फुर्तीली मां बनना पसंद है। 44 वर्षीया अभिनेत्री नाओमी, अभिनेता लीव शेर्जिबर और दो बेटों एलेक्जेंडर और सैम्युएल के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक वाट्स ने कहा कि मां बनना आपके जीवन का सबसे अच्छा ईनाम है। लेकिन इसके साथ ही आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। यह जिम्मेदारियां काफी थका देने वाली होती हैं, लेकिन कुछ समय के बाद यह अच्छा लगने लगता है।
विज्ञापन
नाओमी ने कहा कि, मैं अपने कपड़े खुद साफ करती हूं, लेकिन कभी-कभी मुझे मदद मिलती है। मुझे दूसरे के हाथों से धुले कपडों से संतुष्टि नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं खाना भी खुद ही पकाती हूं। मेरे पास बेशक कोई रसोईया नहीं है।
विज्ञापन
