फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Watch How Tom Cruise Risked His Life For Film Mission Impossible Fallout

जान दांव पर लगाकर टॉम क्रूज ने की है इस फिल्म की शूटिंग, खुद किए दिल दहला देने वाले ये 3 स्टंट्स

Tue, 03 Jul 2018 04:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Watch How Tom Cruise Risked His Life For Film Mission Impossible Fallout
56 साल की उम्र में कोई इतने हैरतअंगेज स्टंट्स कैसे कर सकता है!
जैसे ही आप इस नतीजे पर पहुंचेंगे कि टॉम क्रूज ने मिशन इंपॉसिबल की पांच फिल्मों में सब कुछ कर लिया है- ऊंची इमारत पर चढ़ना, मोटरसाइकिल स्टंट्स, एयरप्लेन से लटकना, मार-धाड़ करना- तभी वह अपनी अगली फिल्म में पहले से भी खतरनाक, दिल दहला देने वाले और जानलेवा स्ट्ंटस करके सभी को हैरान कर देते हैं। फिल्म मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई दफा अपनी जान जोखिम में डाली। 
विज्ञापन

 

हेलो जंप

Watch How Tom Cruise Risked His Life For Film Mission Impossible Fallout
टॉम क्रूज
हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें उन्होंने सबसे खतरनाक 'हेलो जंप' (हाई अल्टीट्यूड लो ओपनिंग, HALO) किया। 25000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के लिए उन्होंने बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया। बल्कि 100 दफा कड़ी मेहनत करने के बाद, आक्सीजन की कमी के बावजूद, जानदार शॉट दिया। इस सीन की शूटिंग अबू धाबी में की गई।  
 

 

Over 100 jumps - we got it.

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise) on

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर सीक्वेंस

Watch How Tom Cruise Risked His Life For Film Mission Impossible Fallout
टॉम क्रूज
हेलो जंप के अलावा टॉम क्रूज ने फिल्म में खुद हेलीकॉप्टर भी उड़ाया है। न्यूजीलैंड में इसकी शूटिंग से पहले 56 वर्षीय टॉम क्रूज ने कई घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग भी ली। शूटिंग के दौरान ना सिर्फ उन्होंने खुद चॉपर उड़ाया बल्कि पहाड़ियों के बीच खतरनाक स्टंट करते हुए 'परफेक्ट शॉट' भी दिया। 

 

I’ve always wanted to do a sequence like this. Here’s a look at the helicopter stunt from #MissionImpossible.

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise) on

विज्ञापन

चॉपर से लटकना

Watch How Tom Cruise Risked His Life For Film Mission Impossible Fallout
टॉम क्रूज
प्लेन उड़ाने के अलावा टॉम क्रूज ने वह सीक्वेंस भी बखूबी किया जिसमें उन्हें दौड़कर उड़ते चॉपर से लटकना था। यह इतना खतरनाक था कि एक बार उस सीन को बीच में ड्रॉ़प करना पड़ा। चॉपर का इंजन फेल होने की वजह से दुर्घटना हो सकती थी। 

छत से छलांग

Watch How Tom Cruise Risked His Life For Film Mission Impossible Fallout
टॉम क्रूज
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में एक सीन है जिसमें टॉम क्रूज एक बिल्डिंग की छत से दूसरी बिल्डिंग की छत पर कूदते हैं। वैसे तो ऐसे सीन उन्होंने और कई अन्य एक्टर्स ने फिल्मों में किए हैं। मगर 70 फीट की ऊंचाई से हवा में कूदते हुए 9 मीटर का फासला तय करना खतरे से खाली नहीं था। एक्टर ने यह सीन खुद किया था। इसकी शूटिंग लंदन में हुई और इस दौरान उन्हें चोट भी लगी थी।  

 

That impact? No joke. #MissionImpossible

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise) on

फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' का लेखन, निर्देशन और सह-निर्माण क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। टॉम क्रूज के अलावा साइमन पेग, रेबेका फरगसन ने भी अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म 27 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed