{"_id":"5ff1ad17b67fe4062f5de597","slug":"veteran-talk-show-host-larry-king-hospitalized-with-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मशहूर टॉक शो होस्ट लैरी किंग, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मशहूर टॉक शो होस्ट लैरी किंग, अस्पताल में चल रहा इलाज
Sun, 03 Jan 2021 09:38 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 03 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
लैरी किंग
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर टॉक शो होस्ट लैरी किंग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। वह 87 साल के हैं। सीएनएन के पूर्व साक्षात्कारकर्ता के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह एक सप्ताह से अधिक समय से सेडार्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में हैं।
विज्ञापन
उधर लैरी किंग के प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक रूप से उनके अस्पताल में भर्ती होने पर कोई टिप्पणी नहीं की है, और उनकी वर्तमान हालत के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
एक सूत्र ने सीएनएन को बताया, ‘‘लैरी पिछले कुछ वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़े हैं और वह इससे भी जोरदार तरीके से लड़ रहे हैं।”
लैरी किंग अमेरिका के सबसे प्रमुख इंटरव्यूवर में से एक हैं। उन्होंने कई राष्ट्रपतियों का इंटरव्यू लिया है। इसके अलावा वे दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों का भी साक्षात्कार ले चुके हैं। लैरी किंग को उनके काम के लिए पीबॉडी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
किंग के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर कैलिफोर्निया में आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है।