फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Universal Pictures Jurassic World Dominion Now release On June 10 2022

अब साल भर और देरी से लौटेंगे डायनासॉर, इस वजह से जुरासिक पार्क सीरीज के मेकर्स ने बदला फैसला

Wed, 07 Oct 2020 05:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 07 Oct 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Universal Pictures Jurassic World Dominion Now release On June 10 2022
जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन - फोटो : Social Media

हॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजियों में से एक 'जुरासिक वर्ल्ड' की अगली फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड- डोमिनियन' की रिलीज की तारीख को पूरे एक साल के लिए आगे धकेल दिया है। निर्माताओं ने यह फैसला तब लिया है जब यूएस और यूके में सबसे बड़ी सिनेमा कंपनियों में से एक रीगल सिनेमा की कंपनी सिनेवर्ल्ड ने फिलहाल के लिए अपने सभी सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया। अब इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 10 जून 2022 को रिलीज होगी।

विज्ञापन


सिनेवर्ल्ड ने भी अपने सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला यूं ही नहीं लिया है। दरअसल, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में सिनेमाघर तो अगस्त में ही खुल गए थे लेकिन उनकी कमाई इतनी नहीं हो रही है जिससे कि सिनेमाघरों का खर्चा निकल सके। हाल ही में निर्देशक और निर्माता क्रिस्टोफर नोलन की इतनी बड़ी फिल्म 'टेनेट' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन, वह भी सिनेमाघरों को ज्यादा फायदा नहीं दे पाई। दर्शक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों से बाहर निकल ही नहीं रहे हैं जिससे सिनेमाघरों में भीड़ जुटे।

विज्ञापन

फिल्म 'टेनेट' ने तो पूरी दुनिया से अपने हिस्से का कारोबार बटोर लिया लेकिन सिनेमाघर हाथ मलते रह गए। घटना एक और हुई है जिसने सिनेवर्ल्ड को ऐसा करने पर मजबूर किया। दरअसल, हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्में ब्लैक विडो, वंडर वूमेन 1984 और नो टाइम टू डाई ने अपनी रिलीज की तारीख को बहुत आगे बढ़ा दिया है। अब सिनेमाघरों को डर यह है कि जब बड़ी बड़ी फिल्में ही अभी रिलीज नहीं होंगी तो छोटी फिल्मों को देखने के लिए तो दर्शक जान जोखिम में नहीं डालेंगे। सिनेवर्ल्ड का फैसला फिल्मों के निर्माताओं के इस फैसले पर भी काफी निर्भर था।

अब जब सिनेमा घर ही बंद हो गए हैं तो 'जुरासिक वर्ल्ड- डोमिनियन' भी कहां पर रिलीज होगी? इसलिए इस फिल्म की निर्माता कंपनी यूनिवर्सल पिक्चर्स ने इस फिल्म को पूरे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। शुरुआती दौर में इस फिल्म को रिलीज करने की तारीख 11 जून 2021 तय की गई थी। यह एक साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसका निर्देशन कॉलिन ट्रेवोरो कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2020 में ही शुरू हुई थी। फिर कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में बंदी लागू हो गई तो इस फिल्म का काम रुक गया। बाद में इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में ही शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed