फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Sentimental Value won eight awards Amanda Awards with Joachim Trier and Eskil Vogt

Amanda Awards: अमांडा अवॉर्ड्स में 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने लहराया परचम; क्या बोले फिल्म के लेखक और निर्देशक?

Sun, 23 Aug 2026 08:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

Sentimental Value Won Awards: फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने लगातार आठ अमांडा पुरस्कार जीते हैं। फिल्म के निर्देशक जोआकिम ट्रायर और लेखक एस्किल वोग्ट ने इस पर एक बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Sentimental Value won eight awards Amanda Awards with Joachim Trier and  Eskil Vogt
फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोआकिम ट्रायर की ऑस्कर विजेता फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने इस साल अमांडा पुरस्कारों में सबसे सफल फिल्म साबित हुई। फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किये हैं। 

विज्ञापन


फिल्म को लेकर क्या बोले वोग्ट? 
फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' का निर्देशन जोआकिम ट्रायर ने किया है। इसके लिए ट्रायर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला। इतना ही नहीं फिल्म की कहानी लिखने वाले एस्किल वोग्ट को फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला है। इस बारे में वोग्ट ने वैरायटी से  बातचीत के दौरान कहा,  ‘जब मैं अकेले लिखता हूं, तो मैं टालमटोल करता हूं। मगर जब मैं जोआकिम के लिखता हूं तो मुझे उसके साथ एक दिन बिताने मिल जाता है।’

विज्ञापन

Sentimental Value won eight awards Amanda Awards with Joachim Trier and  Eskil Vogt
फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' - फोटो : सोशल मीडिया

जोआकिम ट्रायर ने क्या कहा?

जोआकिम ट्रायर ने अपने जीवन में एस्किल वोग्ट की अहमियत को लेकर बात की। उन्होंने फिल्म के दौरान वोग्ट के साथ बिताये वक्त के बारे में भी काफी कुछ कहा। ट्रायर बोले…

  • एस्किल मेरे माता-पिता के बाद मेरा सबसे लंबा रिश्ता है। 
  • हमें इसके बारे में बेवजह रोमांटिक होने की जरूरत नहीं है।
  • हमें ईमानदार रहना होगा, यही एक सच्चा उपहार है।
  • फिल्म बनाने और रिलीज करने के दौरान बहुत कुछ होता है।
  • हम दोनों उस सुरक्षित माहौल में वापस जाना और उस शांति को फिर से खोजना पसंद करते हैं।

Sentimental Value won eight awards Amanda Awards with Joachim Trier and  Eskil Vogt
फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू'  के बारे में 

फिल्म  'सेंटिमेंटल वैल्यू'  7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ नॉर्वेजियन फिल्म के पुरस्कार सहित आठ ट्रॉफियां अपने नाम कीं। फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी दो बेटियों पर आधारित है। फिल्म में एक पिता काफी वक्त से अपनी दो बेटियों से दूर रहता है। मगर किस्मत उन्हें करीब लाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed