फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer and actor Shelley Fabares dies at 82 she was suffering from many diseases

Shelley Fabares: अभिनेत्री शेली फैबारेस का निधन, 82 की उम्र में ली अंतिम सांस; परिवार ने जताया दुख

Mon, 24 Aug 2026 09:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 24 Aug 2026 09:23 AM IST
सार

Shelley Fabares Passed Away: 'द डोना रीड शो' में टीनएजर के तौर पर अपने मशहूर रोल से लेकर 'वन डे एट ए टाइम' और 'कोच' जैसे शो तक, दशकों से टेलीविजन पर छाई रहीं अभिनेत्री शेली फैबारेस का निधन हो गया।

विज्ञापन
Singer and actor Shelley Fabares dies at 82 she was suffering from many diseases
शेली फैबारेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री और गायिका शेली फैबारेस का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
विज्ञापन

उनके परिवार ने मीडिया को बताया कि शनिवार को लॉस एंजिल्स में उनका निधन हो गया। मौत की वजह नहीं बताई गई।

गम में डूबा परिवार
'द डोना रीड शो' और 'वन डे एट ए टाइम' जैसे प्रोजेक्ट से अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री शेली के परिवार ने लिखा 'अपने परिवार और दोस्तों के लिए, शेली प्यार, हिम्मत, हंसी और सुकून का जरिया थीं। उनमें लोगों को अपनापन, अहमियत और परवाह का एहसास कराने की अद्भुत काबिलियत थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Singer and actor Shelley Fabares dies at 82 she was suffering from many diseases
शेली फैबारेस - फोटो : सोशल मीडिया
कौन थीं शेली?
फैबारेस का जन्म 1944 में सांता मोनिका, कैलिफोर्निया में हुआ था।
उन्होंने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी।
उन्हें पहला टेलीविजन रोल 10 साल की उम्र में 'द लोरेटा यंग शो' में मिला।
उन्होंने 'प्रोड्यूसर्स शोकेस' के प्रोडक्शन 'अवर टाउन' में पॉल न्यूमैन, फ्रैंक सिनात्रा और ईवा मैरी सेंट के साथ काम किया।
वह रोजालिंड रसेल की फिल्म 'द गर्ल रश' और रॉक हडसन के ड्रामा 'नेवर से गुडबॉय' में भी नजर आईं।
उनके शुरुआती कामों में 'एनेट', 'कैप्टन मिडनाइट' और 'द ट्वाइलाइट जोन' का 'ब्लैक लेदर जैकेट्स' एपिसोड भी शामिल है।

Box Office: 150 करोड़ की तरफ बढ़ी 'आवारापन 2', जानें 'इनसिडियस' और 'स्पाइडर-मैन 4' का कलेक्शन

विज्ञापन

दो बार हुई शादी
फैबारेस ने दो बार शादी की। पहली बार 1964 में प्रोड्यूसर लू एडलर से। 1984 में उनकी शादी 'MASH' एक्टर माइक फैरेल से हुई थी। वह अल्जाइमर के बारे में जागरूकता फैलाने की भी बड़ी समर्थक थीं, क्योंकि उनकी मां भी इससे प्रभावित थीं।

लिवर का हुआ था ट्रांसप्लांट
1999 की शुरुआत में, एसोफैगल ब्लीडिंग (खाने की नली से खून बहना) के कारण इमरजेंसी रूम जाने पर पता चला कि उन्हें लिवर फेलियर की समस्या हो रही थी। 22 महीने तक वेटिंग लिस्ट में रहने के बाद, अक्टूबर 2000 में उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ।

कौन हैं लिज? जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब; दुनिया के सबसे बड़े पेजेंट में कर चुकीं भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed