फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Treat Williams Death Hair actor dies at the age of 71 in bike crash in Vermont

Treat Williams: सड़क दुर्घटना में ट्रीट विलियम्स की गई जान, 71 वर्ष के अभिनेता के निधन से शोक में इंडस्ट्री

Tue, 13 Jun 2023 05:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

'म्यूजिकल हेयर' में नजर आए अभिनेता ट्रीट विलियम्स, वर्मोंट शहर में एक बाइक दुर्घटना में मारे गए। अभिनेता को न्यूयॉर्क ले जाया गया और वहां मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Treat Williams Death Hair actor dies at the age of 71 in bike crash in Vermont
ट्रीट विलियम्स - फोटो : insta

विस्तार

हॉलीवुड से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। पिछले 50 साल से लोगों का मनोरंजन करने वाले हॉलीवुड अभिनेता ट्रीट विलियम्स का निधन हो गया है। अभिनेता का निधन एक मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद हो गया था। ट्रीट विलियम्स ने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता ने टीवी सीरीज 'एवरवुड' और फिल्म 'हेयर' में अपने किरदार से लोगों का दिल जीता था।   

विज्ञापन

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
ट्रीट विलियम्स की निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में सभी को गहरा सदमा लगा है। वरमोंट राज्य पुलिस के एक बयान के अनुसार, शाम 5 बजे से कुछ समय पहले, एक होंडा एसयूवी पार्किंग से मुड़ रही थी और इसी दौरान यह विलियम्स की मोटरसाइकिल से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि, 'विलियम्स टक्कर से नहीं बच पाए और यह दुर्घटना इतनी ज्यादा शक्तिशाली थी कि वह मोटरसाइकिल से बहुत दूर जाकर गिरे। उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें न्यूयॉर्क के अल्बानी में अल्बानी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।' पुलिस ने कहा कि ट्रीट विलियम्स ने हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
अभिनेता विलियम बाल्डविन ने ट्रीट विलियम्स की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की। जहां इस टक्कर में विलियम्स ने अपनी जान गवां दी, वहीं एसयूवी के चालक को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। पुलिस ने कहा कि उसने मुड़ने का संकेत दिया था, लेकिन अभिनेता ने ही ध्यान नहीं दिया। हालांकि दुर्घटना की जांच जारी है। 

Bawaal: जान्हवी कपूर-वरुण धवन की 'बवाल' का पर्दे पर नहीं होगा धमाल! सीधा ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

50 साल तक दिया सिनेमा में योगदान
ट्रीट विलियम्स ने साल 1975 में आई फिल्म 'डेडली हीरो' में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने 50 साल के लंबे करियर में 120 से अधिक टीवी शोज और फिल्मों में काम किया। इनमें 'द ईगल हैज लैंडेड', 'प्रिंस ऑफ द सिटी' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन अमेरिका' जैसे शोज और फिल्में शामिल हैं। हिट म्यूजिकल हेयर के ऊपर 1979 में बनी फिल्म में हिप्पी नेता जॉर्ज बर्जर की भूमिका के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।
Bigg Boss OTT 2: आज इतने बजे सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की 'पहली झलक', शो का हिस्सा हो सकती हैं आलिया सिद्दीकी!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed