फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Travis Scott Grammy nominated rapper Scott released arrested in this case in Paris detalils inside

Travis Scott: ग्रैमी नामांकित रैपर ट्रैविस स्कॉट को मिली रिहाई, पेरिस में इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Sun, 11 Aug 2024 10:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 11 Aug 2024 10:18 AM IST
सार

ग्रैमी पुरस्कार नामांकित रैपर और गायक ट्रैविस स्कॉट को शुक्रवार को पेरिस में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अब उन्हें रिहाई मिल गई है। 
 

विज्ञापन
Travis Scott Grammy nominated rapper Scott released arrested in this case in Paris detalils inside
ट्रैविस स्कॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रैमी पुरस्कार नामांकित रैपर और गायक ट्रैविस स्कॉट शुक्रवार को एक दफा फिर मुसीबत में फंसे। पेरिस के लक्जरी जॉर्जेस वी होटल में एक सुरक्षाकर्मी के साथ नोकझोंक के कारण रैपर को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अब उन्हें रिहाई मिल चुकी है। इस बात की जानकारी फ्रांसीसी अभियोक्ता कार्यालय की ओर से दी गई है। 

विज्ञापन

ट्रैविस स्कॉट को मिली रिहाई 

फ्रांसीसी अभियोजकों ने कहा कि ट्रैविस स्कॉट को बिना किसी आरोप के फ्रांसीसी पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया। पेरिस अभियोजक के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, 'ट्रैविस स्कॉट के लिए पुलिस हिरासत आदेश हटा दिया गया है और उनके खिलाफ सभी कार्यवाही समाप्त कर दी गई है क्योंकि घटना छोटी थी।'

विज्ञापन


Salman Khan: इस कारण सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं निखिल आडवाणी, बोले- इतना तनाव नहीं चाहता

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुई थी गिरफ्तारी? 

पेरिस अभियोजक के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, ट्रेविस स्कॉट को शुक्रवार तड़के को जॉर्जेस वी होटल से गिरफ्तार किया गया था। होटल में रैपर और एक सुरक्षा गार्ड के बीच झगड़े को रोकने के लिए पुलिस बुलाई गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रैपर बहुत ज्यादा नशे में थे और जोश-जोश में उन्होंने श्वास परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। 


Stree 2: ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन में गाना गाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, प्रशंसकों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

ट्रैविस स्कॉट का असली नाम?

रैपर ओलंपिक के लिए पेरिस में थे। उन्होंने गुरुवार रात को पुरुषों के बास्केटबॉल सेमीफाइनल में सर्बिया पर संयुक्त राज्य अमेरिका की रैली देखी। जानकारी हो कि ट्रैविस स्कॉट का असली नाम जैक्स बर्मन वेबस्टर II है। स्कॉट हिप हॉप के सबसे बड़े सितारों में से एक। उनके 100 से अधिक गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 में जगह बनाई। ट्रैविस स्कॉट को 'सिको मोड', 'हाईएस्ट इन द रूम' और 'फ्रैंचाइज' गाने के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed