Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Toronto film festival 2023 rapper lil nas x received bomb threats call read details inside

Lil Nas X: पॉप गायक लिल नैस एक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खबर के फैलते ही कार्यक्रम में मची खलबली

Sun, 10 Sep 2023 06:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 10 Sep 2023 06:51 PM IST
सार

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2023 में सिंगर पॉप गायक लिल नैस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पूरे कार्यक्रम में खलबली मच गई। इस चलते कार्यक्रम में देरी भी हुई। 

विज्ञापन
Toronto film festival 2023 rapper lil nas x received bomb threats call read details inside
लिल नैस एक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2023 में सिंगर पॉप गायक लिल नैस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पूरे कार्यक्रम में खलबली मच गई। इस हादसे के चलते अब फिल्म फेस्टिवल में देरी हो रही है। आइए बताते हैं आखिर क्या है पूरा मसला।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कार्लोस लोपेज एस्ट्राडा और जैक मैनुअल द्वारा डायरेक्टिड 'लिल नैस एक्स: लॉन्ग लिव मोंटेरो' की स्क्रीनिंग टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के रॉय थॉमसन हॉल में रात दस बजे शुरू होने वाली थी। मनोरंजन वेबसाइट ‘वैरायटी’ के अनुसार, एस्ट्राडा, मैनुअल और फिल्म के एडिटर एंड्रयू मॉरो सबसे पहले पहुंचे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही लिल नैस एक्स टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए अपनी कार में आए, आयोजकों को सूचित किया गया कि उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद उन्हें रूकने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि नैस एक्स का असली नाम मोंटेरो लैमर हिल है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि धमकी में सिंगर को निशाना बनाया गया था, क्योंकि वह एक अश्वेत समलैंगिक कलाकार है। बाद में सिक्योरिटी ने कार्यक्रम स्थल की जांच की, जिसके कारण 24 वर्षीय कलाकार की एंट्री में 20 मिनट की देरी हुई।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'भोला शंकर', इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी चिरंजीवी की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed