फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Holland Corrected Reporter Who Referred To Actress Zendaya As His Girlfriend

Tom Holland: जैंडेया को गर्लफ्रेंड कहा तो टॉम हॉलैंड ने टोका, एक्टर का जवाब सुनकर हैरान रह गया रिपोर्टर

Tue, 30 Sep 2025 07:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 30 Sep 2025 07:08 PM IST
सार

Tom Holland Talk About Actress Zendaya: टॉम हॉलैंड और एक्ट्रेस जैंडेया की सगाई हो चुकी है, लेकिन इस बात की जानकारी पब्लिक के साथ दोनों ने साझा नहीं की। इनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर है। इसी बीच जब एक रिपोर्टर ने जैंडेया को टॉम की गर्लफ्रेंड कहा तो एक्टर ने उसे टोक दिया।

विज्ञापन
Tom Holland Corrected Reporter Who Referred To Actress Zendaya As His Girlfriend
टॉम हॉलैंड और जेंडया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ फेम एक्टर टॉम हॉलैंड और एक्ट्रेस जैंडेया काफी समय से डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई की है, जिसे अब तक पब्लिक नहीं किया है। इन्हीं बातों के बीच एक रिपोर्टर ने जैंडेया को टॉम की गर्लफ्रेंड कहकर पुकारा तो एक्टर ने उसे टोक दिया। साथ ही आगे जो जवाब एक्टर ने दिया, उससे रिपोर्टर भी हैरान हाे गया। 

विज्ञापन


टॉम हॉलैंड ने सुधारी रिपोर्टर की गलती
एएनआई की खबर के अनुसार एक रिपोर्टर 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के एक्टर टॉम का इंटरव्यू ले रहा था। एक इवेंट का जिक्र करते हुए उसने कहा, ‘मैं अपनी बेटी को लेकर आया था और वो आपकी गर्लफ्रेंड जैंडेया से मिली। मैं उस दिन फादर ऑफ द ईयर बन गया।’ रिपोर्टर की बात सुनकर टॉम ने कहा- ‘मंगेतर।’ टॉम की इस बात से पता चलता है कि वह और जैंडेया सगाई कर चुके हैं और अब इस बात को उन्होंने पब्लिकली भी शेयर कर दिया है। 
विज्ञापन


जैंडेया ने पहनी 5 कैरेट की अंगूठी
जनवरी में टॉम हॉलैंड के पिता डोमिनिक हॉलैंड ने अपने बेटे की सगाई को लेकर अपडेट शेयर किया था। पिता का कहना था कि दोनों इस बात को पर्सनल रखना चाहता है। टॉम हॉलैंड के पिता ने एक पोस्ट में कहा, ‘टॉम ने जैंडेया को प्रपोज करने से पहले उनके पिता से परमिशन ली थी और सब कुछ पहले से प्लान कर रखा था। जैंडेया ने भी कुछ दिनों पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स 2025 के रेड कार्पेट पर 5 कैरेट की डायमंड रिंग पहनी थी, जिससे उन्होंने सगाई का इशारा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Spider-Man Films: भारतीय दर्शकों को मिला बड़ा तोहफा, नवंबर में री-रिलीज होंगी स्पाइडर-मैन की सभी फिल्में

कब हो रही है शादी? 
जैंडेया के एक स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने भी खुलासा किया कि वे एक्ट्रेस की शादी की तैयारियों में शामिल रहेंगे। स्टाइलिस्ट ने लॉस एंजेलिस में हुए एक इवेंट में कहा कि शादी को अभी काफी समय है। स्टाइलिस्ट का कहना है कि जैंडेया और टॉम इस साल कई फिल्मों में बिजी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed