{"_id":"60537d3b95a97b073229d61e","slug":"tom-hardy-starring-film-venom-let-there-be-carnage-release-delayed-to-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'वेनम 2' का दर्शकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, बढ़ाई गई रिलीज डेट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिल्म 'वेनम 2' का दर्शकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, बढ़ाई गई रिलीज डेट
Thu, 18 Mar 2021 09:48 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
फिल्म वेनम
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म वेनम के दूसरे पार्ट 'वेनम: लेट देयर बी कार्नेज' के रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म को साल 2020 में ही रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया था। अब खबर है कि फिल्म 17 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
पहले 'वेनम: लेट देयर बी कार्नेज' 2 अक्तूबर, 2020 को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद फिल्म की नई रिलीज डेट 25 जून, 2021 कर दी गई थी। इस फिल्म का दर्शकों को काफी इंतजार है और इसमें टॉम का किरदार अपने एग्रेशन और जबरदस्त एक्शन के लिए चर्चित रहता है।
विज्ञापन
बता दें कि 'वेनम : लेट देयर बी कार्नेज' में टॉम हार्डी एक पत्रकार की भूमिका में होंगे जो एक एलियन के साथ जुड़ते हैं। फिल्म में हैरेलसन और केविन हार्ट भी लीड रोल में होंगे। वेनम प्रसिद्ध मार्वल कॉमिक किरदार पर आधारित है। 2018 में इसका पहला पार्ट आया था। वेनम के अंत में वुडी हैरेलसन दिखाए गए थे जो सीक्वल में प्रमुख विलेन होंगे। वेनम को मिली-जुली समीक्षा के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी।
विज्ञापन