फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Hanks says We had 20 Years of Comic Book Spectacle Now Moviegoers Asking The Story Is What as per report

Tom Hanks: सुपर हीरो की मूवीज पर टॉम हैंक्स की दो टूक, बोले- 20 साल तक कॉमिक बुक का तमाशा देखा लेकिन कहानी...

Tue, 05 Nov 2024 10:17 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 05 Nov 2024 10:17 AM IST
सार

थॉमस जेफ्री टॉम हैंक्स एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता, लेखक और निर्देशक हैं। सुपर हीरो की फिल्मों को लेकर टॉम ने अपनी राय व्यक्त की है और कहा है कि लोग अब इसकी कहानी जानना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Tom Hanks says We had 20 Years of Comic Book Spectacle Now Moviegoers Asking The Story Is What as per report
टॉम हैंक्स - फोटो : इंस्टाग्राम@tomhanks

विस्तार

हॉलीवुड निर्माता-निर्देशक टॉम हैंक्स का मानना है कि अब लोग सुपरहीरो और वीएफएक्स तमाशे को देखने की बयाज इसकी अच्छी कहानी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिरकार, कहानी में क्या खास है और इसकी थीम क्या है। आखिरकार पूरी फिल्म की कहानी क्या है। 
विज्ञापन


सुपर हीरो फिल्मों को लेकर टॉम हैंक्स की राय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉम हैंक्स का कहना है कि अब फिल्म देखने वाले लोग सुपरहीरो और वीएफएक्स तमाशे से ज्यादा अच्छी कहानी सुनना पसंद करते हैं। टॉम ने कहा, "हमारे पास सुपरहीरो को एक्सप्लोर करने के लिए 20 साल थे। अब हम ऐसी जगह पर हैं, जहां लोग सवाल करते हैं कि आखिरकार फिल्म की कहानी क्या है। इसकी थीम क्या है और आखिरकार इस फिल्म को बनाने का मकसद क्या है।"
विज्ञापन



टॉम की फिल्में और पुरस्कार
टॉम हैंक्स अभिनेता, निर्माता, लेखक और निर्देशक हैं। टॉम ने एंड्रयू बेकेट की फिलाडेल्फिया, फॉरेस्ट गंप में मुख्य भूमिका से काफी प्रसिद्धी मिली। इसके अलावा टॉम ने अपोलो 13 में कमांडर जेम्स ए लवेल, सेविंग प्राइवेट रायन में कप्तान जॉन एच. मिलर की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। टॉम ने 1993 में फिलाडेल्फिया के लिए और 1994 में फॉरेस्ट गंप के लिए लगातार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी अवार्ड्स जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉम का परिवार
टॉम हैंक्स का जन्म कांकोर्ड, कैलिफोर्निया में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता एमोस मेफोर्ड हैंक्स, लिंकन की मां नैन्सी हैंक्स की ओर से राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के दूर के रिश्तेदार थे। उनकी मां, पुर्तगाली-अमेरिकी जेनेट मैरीलीन फ्रेजर, एक अस्पताल में कर्मचारी थीं। टॉम के माता-पिता का 1960 में तलाक हो गया था। परिवार के तीन सबसे अधिक उम्र के बच्चे, सैन्ड्रा, जो की अब एक लेखक हैं, लैरी, जो अब इलिनोइस विश्वविद्यालय में कीटविज्ञान के प्राध्यापक हैं। 


1996 में फिल्म दैट थिंग यू डू के साथ टॉम ने निर्देशन में हाथ आजमाया, जिसमें उन्होंने एक संगीत निर्माता की भी भूमिका निभाई। टॉम और निर्माता गैरी गोएत्जमैन ने प्लेटोन नाम की एक रिकॉर्ड और फिल्म निर्माण कंपनी की स्थापना की, जिसे फिल्म में रिकॉर्ड कंपनी के नाम से दर्ज किया गया था।
Citadel Honey Bunny: सिटाडेल हनी बनी प्रीमियर में सितारों से सजी महफिल, सामंथा ने जीता दिल, हैंडसम दिखे वरुण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed