फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Cruise Praised Rumored Girlfriend Ana De Armas During The Promotion of Film Mission Impossible

Tom Cruise: फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ के प्रमोशन में टॉम क्रूज ने की रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तारीफ, जानिए कौन है वो?

Sun, 18 May 2025 05:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 18 May 2025 05:09 PM IST
सार

62 साल के हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की जिंदगी में प्यार ने फिर दस्तक दी है। एक नामी हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ टॉम क्रूज का नाम जोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों जब वह अपनी फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ का प्रमोशन लंदन में कर रहे थे तो अचानक अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तारीफ करने लगे। जानिए, कौन है वो एक्ट्रेस?

विज्ञापन
Tom Cruise Praised Rumored Girlfriend Ana De Armas During The Promotion of Film Mission Impossible
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise

विस्तार

इन दिनों हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ दर्शकों का विदेश में नहीं भारत में भी मनोरंजन कर रही है। पिछले दिनों इस फिल्म का एक्टर ने जमकर प्रमोशन किया। इस दौरान कई इंफ्लुएंसर से वह लंदन में मिले। एक इंफ्लुएंसर ने मुलाकात के दौरान टॉम क्रूज अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की आने वाली फिल्म की तारीफ करते दिखे, अपनी गर्लफ्रेंड के काम को सराहा नजर आए।

विज्ञापन


एना डी आर्मस की तारीफ करते दिखे 
हाल ही में हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एना डी आर्मस की फिल्म 'बैलेरिना' की तारीफ करते नजर आए। जबकि वह अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' का प्रमोशन कर रहे थे, उनकी फिल्म का एक प्रीमियर पिछले दिनों लंदन में हुआ। एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जेवियर से बातचीत करते हुए अचानक टॉम क्रूज अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की फिल्म की बात करने लगे। टॉम क्रूज इंफ्लुएंसर से कहते हैं, ‘फिल्म ‘बैलेरिना’ का लुक धमाकेदार है।’ यह कहते हुए टॉम क्रूज का चेहरा चमक उठा था। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने ओपनिंग डे पर किया कमाल, जानें कुल कमाई 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने से उड़ रही है डेटिंग की अफवाह 
टॉम क्रूज और एना को कई मौकों पर साथ देखा गया है, इसी कारण से दोनों की डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी हैं। अप्रैल में टॉम अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ लंदन के आसपास हेलीकॉप्टर में बैठे नजर आए थे। साल की शुरुआत में भी दोनों को डिनर डेट पर देखा गया। 


टॉम क्रूज की फिल्म को मिला अच्छा रेस्पॉन्स 
टॉम क्रूज अब तक 'मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग' रिलीज हुई। यह फिल्म 17 मई को रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed