फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Titanic Avatar producer Jon Landau passes away at the age of 63 deets inside

Jon Landau: नहीं रहे 'टाइटैनिक' और 'अवतार' के निर्माता जॉन लैंडो, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 07 Jul 2024 08:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 07 Jul 2024 08:22 AM IST
सार

हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जॉन लैंडो अब इस दुनिया में नहीं रहे। 63 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें टैइटैनिक और अवतार जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। 
 

विज्ञापन
Titanic  Avatar producer Jon Landau passes away at the age of 63 deets inside
जॉन लैंडो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्माता जॉन लैंडो का निधन हो गया है। वह 63 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे जेमी लैंडौ ने की। उन्होंने टाइटैनिक और अवतार जैसी ऑस्कर विजेता फिल्मों का निर्माण किया था। उनकी मौत किन कारणों से हुई इसको लेकर अभी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन

जेम्स कैमरून के साथ खूब जमी जोड़ी
अपने करियर की शुरुआत जॉन लैंडौ ने 1980 के दशक में प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर की थी। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने एक बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ीय़ बाद में उन्होंने टाइटैनिक आपदा पर बनी निर्देशक जेम्स कैमरून की हाई-बजट फिल्म का निर्माण किया। जेम्स कैमरून और जॉन लैंडों की फिल्मों  ने कुल 11 ऑस्कर पुरस्कार जीते।
Devara: 'देवरा: पार्ट 1' के दूसरे गाने की मिक्सिंग पूरी, जल्द रिलीज होगा अनिरुद्ध का बनाया रोमांटिक ट्रैक

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का किया निर्माण
इस जोड़ी ने अब तक रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष चार फिल्मों में से तीन का निर्माण भी किया। टाइटैनिक के अलावा इस सूची में पहले नंबर पर साल 2009 की फिल्म अवतार है, जबकि 2022 की सीक्वल अवतार: द वे ऑफ वॉटर तीसरे नंबर पर है। टाइटैनिक दुनियाभर में 100 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म थी। वहीं, एवेंजर्स: एंडगेम इस सूची में दूसरे नंबर पर है। जॉन लैंडौ ब्रॉडवे निर्देशक टीना लैंडौ, सिम्फनी स्पेस की कार्यकारी निदेशक कैथी लैंडौ और स्टार ट्रेक के निर्देशक लेस लैंडौ के भाई थे। निर्माता अपने पीछे उनके बेटे जेमी और जोडी के साथ पत्नी जूली छोड़ गए हैं।
Kailash Kher: दिल्ली में शुरू किया था व्यापार, फिर 'अल्लाह के बंदे' से लेकर 'राम धुन' तक गाए सैकड़ों गाने
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed