फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   These reasons make Jerry Lewis world best Comedy King

इस वजह से जैरी लुइस को कहा जाता था 'कॉमेडी किंग'

Mon, 21 Aug 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Mon, 21 Aug 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
These reasons make Jerry Lewis world best Comedy King
Jerry Lewis
हॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग जैरी लुइस ने 5 दशकों तक लोगों को हंसाने के बाद आखिरकार 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने लास वेगास में आखिरी सांस ली। लोगों के बीच डीन मार्टिन के साथ उनके पहले कॉमेडी शो ने उन्हें पहचान दिलाई थी। आइए जानते हैं आखिर वो कौन-कौन सी बातें थी जिन्होंने लोगों को लुइस को वाकई कॉमेडी किंग कहने पर मजबूर कर दिया था। 
विज्ञापन


पढ़ें- कॉमेडी के शहंशाह जैरी लुईस का निधन, ऋषि कपूर ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

These reasons make Jerry Lewis world best Comedy King
जैरी लुईस
1- मशहूर कॉमेडियन जिम कैरी ने ट्वीट कर लिखा है, 'ये बेवकूफ नकली नहीं था। वो निर्विवादित जीनियस था। मैं आज जो हूं, उनके ही कारण हूं।' जैरी लुईस असल लाइफ में भी बेहद खुशमिजाज थे। वो लोगों को हंसाकर उनकी परेशानियां मिनटों में ही दूर कर देते थे।  
 
2- बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने जैरी लुईस को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, 'वो अद्भुत थे। कई चेहरों पर उन्होंने मुस्कान बिखेरी है।' ऐसा नहीं था कि कैरी को सिर्फ हॉलीवुड में ही पंसद किया जाता था। उनके फैंस पूरी दुनिया में थे। जिनके दिल पर जैरी लुईस ने कई सालों तक राज किया है। 

3- जैरी लुईस को अमेरिकन कॉमेडी अवॉर्ड्स, लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन और वेनिस फिल्म फेस्टिवल सहित कई प्रतिष्ठति अवॉर्ड शो में सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जैरी के नाम दो स्टार हैं। इतने कॉमेडी अवॉर्ड्स मिलने के बाद भी जैरी लुईस जमीन से जुड़े इंसान थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed