{"_id":"5d1f2a0d8ebc3e3cd27277a7","slug":"the-wolf-of-wall-street-producer-riza-aziz-accused-of-1-mdb-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' के निर्माता रिजा अजीज पर लगा मलेशिया में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' के निर्माता रिजा अजीज पर लगा मलेशिया में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
Fri, 05 Jul 2019 04:24 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 05 Jul 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
रिजा अजीज
- फोटो : Twitter
हॉलीवुड फिल्म ‘द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ के निर्माता रिजा अजीज पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। रिजा अजीज पर शुक्रवार को राज्य निधि 1एमडीबी (1मलेशिया डेवलपमेंट बरहद) से अवैध रूप से लगभग 25 करोड़ डॉलर हासिल करने का आरोप तय किया गया। निर्माता को कुआलालंपुर की एक अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
PTI से मिली जानकारी के मुताबिक रिजा अजीज ने अपने ऊपर लगाए गए धन शोधन के पांच आरोपों के मामले में खुद को निर्दोष बताया। बता दें निर्माता रिजा अजीज पर 2011 से 2012 के बीच अवैध रूप से 24 करोड़ 81 लाख 70 हजार डॉलर हासिल करने का आरोप है, जो मलेशियाई कोष में हुए घोटाले से आया था।
विज्ञापन
मलेशिया में भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ताओं ने पूछताछ के बाद निर्माता को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें 10 जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया। रिजा अजीज मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के सौतेले बेटे हैं। इससे पहले साल 2018 में नजीब रजाक को सरकारी निवेश कोष में हुए करोड़ों डॉलर के घोटाले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन