फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Wild Robot sequel Seeing animated film success Chris Sanders made a big announcement details inside

The Wild Robot 2: 'द वाइल्ड रोबोट' की सफलता को देखते हुए क्रिस सैंडर्स का बड़ा एलान, सीक्वल को लेकर दी खुशखबरी

Sat, 12 Oct 2024 08:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 12 Oct 2024 08:35 PM IST
सार

एनिमेटेड फिल्म 'द वाइल्ड रोबोट' ने साल 2024 में यूएसए के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। अब निर्देशक क्रिस सैंडर्स ने इसकी सीक्वल को लेकर बड़ी खुशखबरी सुनाई है। 
 

विज्ञापन
The Wild Robot sequel Seeing animated film success Chris Sanders made a big announcement details inside
द वाइल्ड रोबोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

एनिमेटेड फिल्म 'द वाइल्ड रोबोट' ने साल 2024 में यूएसए के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। अब यह फिल्म 18 अक्तूबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यूएसए के सिनेमाघरों में आने के एक महीने से भी कम समय के बाद ड्रीमवर्क्स एनीमेशन ने इसके सीक्वल को लेकर बड़ी पुष्टि की है। निर्माताओं ने जानकारी दी है कि 'द वाइल्ड रोबोट' का सीक्वल विकास चरण में है। यह फिल्म इसी नाम की पीटर ब्राउन द्वारा लिखित बच्चों की किताब पर आधारित है। कहानी रोज (लुपिटा न्योंगो) नाम के एक रोबोट का अनुसरण करती है।

विज्ञापन

'द वाइल्ड रोबोट' की सीक्वल पर काम जारी 

रिपोर्ट के अनुसार, 'द वाइल्ड रोबोट' की अगली कड़ी पर पहले से ही काम चल रहा है। डेडलाइन कंटेंडर्स में, निर्देशक क्रिस सैंडर्स ने पुष्टि की कि फिल्म के दूसरे किस्त की पूरी योजना है।  उन्होंने फिल्म के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। इससे साफ होता है कि यह विकास के शुरुआती चरण में है।

विज्ञापन


Pushpa 2: हजारों फैंस के बीच मुंबई में रिलीज होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर? अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों का बढ़ा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

'द वाइल्ड रोबोट' की कहानी, कमाई 

'द वाइल्ड रोबोट' की कहानी एक सहायक रोबोट रोज (लुपिटा न्योंगो) पर केंद्रित है, जो एक निर्जन द्वीप पर पहुंच जाती है। अपने नए परिवेश में ढलने के दौरान, वह ब्राइटबिल (किट ओ'कॉनर) नामक एक अनाथ हंस की मां बन जाती है और कैथरीन ओ'हारा, पेड्रो पास्कल और अन्य द्वारा आवाज दिए गए द्वीप के अन्य जानवरों के साथ दोस्ती करती है। इस एनीमेशन फिल्म और इसकी कहानी को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म ने यूएस के सिनेमाघरों में तकरीबन 842 करोड़ रुपये की कमाई की। 


Masaba Gupta: नीना गुप्ता की बेटी मसाबा के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म, दिखाई पहली झलक

क्रिस सैंडर्स का शानदार काम 

निर्देशक क्रिस सैंडर्स एक फिल्म निर्माता और बेहतरीन एनिमेटर भी हैं। उन्होंने 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' और 'लिलो एंड स्टिच' का सह-लेखन और सह-निर्देशन किया, और यहां तक कि बाद की फिल्म में प्यारे नीले राक्षस स्टिच को आवाज भी दी, जिसने एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी उनकी विरासत को मजबूत किया। क्रिस सैंडर्स तीन बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुके हैं। 'द वाइल्ड रोबोट' की बात करें तो यह 18 अक्तूबर को अंग्रेजी और हिंदी में पूरे भारत के सिनेमाघरों में 3डी और आईमैक्स में रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed