फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Pushpa 2 Trailer To launch In Mumbai massive crowd event is being planned For the Film

Pushpa 2: हजारों फैंस के बीच मुंबई में रिलीज होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर? अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों का बढ़ा उत्साह

Sat, 12 Oct 2024 07:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Oct 2024 07:32 PM IST
सार

पुष्पा में अल्लू ने ऐसी शानदार अदाकारी दिखाई की लोग मंत्रमुग्ध हो गए और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। अब दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है, जो  6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa 2 Trailer To launch In Mumbai massive crowd event is being planned For the Film
पुष्पा 2 पोस्टर - फोटो : @PushpaMovie एक्स अकाउंट

विस्तार

अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके करियर में चार चांद लगाने में फिल्म पुष्पा द राइज का बहुत बड़ा हाथ है। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात पैन इंडिया स्टार बना दिया। केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में भी इस फिल्म से उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला। अब फैंस को अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर है कि मेकर्स ट्रेलर के रिलीज के मुंबई में एक बड़ी योजना भी बना रहे हैं।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर रिलीज होगा ट्रेलर
पुष्पा में अल्लू ने ऐसी शानदार अदाकारी दिखाई की लोग मंत्रमुग्ध हो गए और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। अब दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है, जो  6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग भी तेजी से पूरी की जा रही है, जिससे फिल्म की रिलीज डेट में फिर से कोई बदलाव न किया जाए।
विज्ञापन


मुंबई में मौजूद हजारों प्रशंसकों के बीच लॉन्च होगा ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में एक बड़ी योजना बनाई जा रही है। यही नहीं, खबर है कि यह ट्रेलर लॉन्च हजारों प्रशंसकों के बीच रिलीज किया जाएगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 'पुष्पा 2' के मेकर्स फिल्म को लेकर दर्शकों में एक जबर्दस्त हाइप क्रिएट करना चाहते हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को लेकर दर्शकों में है उत्साह
पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का उत्साह हर दिन बढ़ता ही चला जा रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अल्लू अर्जुन हीरो और नकारात्मक किरदार के मिश्रण के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं।  इस फिल्म में वह एक तस्कर के किरदार में दिखने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
 

Masaba Gupta: नीना गुप्ता की बेटी मसाबा के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म, दिखाई पहली झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed