फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Walking Dead actor Jansen Panettiere passed away at the age of 28

Jansen Panettiere: 'द वॉकिंग डेड' फेम एक्टर जानसेन पैनेटीयर का निधन, महज 28 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 22 Feb 2023 01:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 22 Feb 2023 01:47 PM IST
सार

'द वॉकिंग डेड' और 'आइस एज: द मेल्टडाउन' स्टारर अभिनेता जानसेन पैनेटीयर का रविवार को न्यूयॉर्क शहर में निधन हो गया। वह 28 वर्ष के थे।

विज्ञापन
The Walking Dead actor Jansen Panettiere passed away at the age of 28
जानसेन पैनेटीयर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द वॉकिंग डेड' और 'आइस एज: द मेल्टडाउन' स्टारर अभिनेता जानसेन पैनेटीयर का रविवार को न्यूयॉर्क शहर में निधन हो गया। वह 28 वर्ष के थे। अभिनेता के भाई हेडन पैनेटीयर के प्रतिनिधि केसी किचन ने उनकी मौत की पुष्टि की। अभिनेता द वॉकिंग डेड में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। तमाम सितारे उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


द वॉकिंग डेड के मेकर्स ने किया याद
इसी बीच मशहूर सीरीज द वॉकिंग डेड के मेकर्स ने अभिनेता को याद किया और उनकी तारीफ भी की। वल्लाह एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर लिखा,  द वॉकिंग डेड के सीजन 9 में द काम बिफोर में कैस्पर के रूप में आप हमेशा याद रहेंगे। आप हमें बहुत याद आएंगे। इस वक्त हम आपके परिवार के बारे में सोच रहे हैं कि पैनेटीयर के परिवार पर इस वक्त क्या बीत रही होगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Ram Charan: अब अमेरिका को 'गुड मॉर्निंग' कहेंगे RRR स्टार, ग्लोबल स्टार बनने के लिए 'राम' ने बढ़ाए 'चरण'
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में किया काम
द वॉकिंग डेड के अलावा अभिनेता 'ईवेन स्टीवेंस', 'द एक्स', 'द फॉर्जर',  'द मार्शल आर्ट्स चाइल्ड', 'समर फॉरएवर' और 'लव एंड लव नॉट' में नजर आए थे। पैनेटीयर अपनी बहन के साथ 2004 में फिल्म 'टाइगर क्रूज' में भी नजर आए थे। उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में 'मिडोरी की निनटेंडोलैंड बेकरी', 'ग्रैंड सेंट्रल बेनेट' और 'ब्लूज क्लूज' शामिल हैं। बता दें कि अभिनेता के परिवार में उनकी बहन और माता-पिता हैं। उनका जन्म 25 सितंबर 1994 को न्यूयॉर्क में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed