The Little Mermaid: डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का नया पोस्टर रिलीज, ऑस्कर के दौरान जारी होगा फिल्म का ट्रेलर
डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' रीमेक का एक नया पोस्टर जारी किया गया है। इसका पहला ट्रेलर ऑस्कर के दौरान आएगा।
विस्तार
डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' रीमेक का नया पोस्टर जारी किया गया। इसका पहला ट्रेलर ऑस्कर के दौरान आएगा। डिज्नी ने अपनी कुछ सबसे बड़ी एनिमेटेड फ्रेंचाइजी को लाइव-एक्शन अपडेट देने में सफलता पाई है, जिनमें 'द जंगल बुक', 'ब्यूटी एंड द बीस्ट', 'क्रुएला', 'अलादीन' और द लायन किंग शामिल हैं। अब 'द लिटिल मरमेड' का नंबर है, जिसमें हेले बेली 'एरियल' की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले 'द लिटिल मरमेड' टीजर जारी किया गया था। अब इस सप्ताह के अंत में होने वाले ऑस्कर के दौरान आधिकारिक ट्रेलर जारी किया जाएगा।
इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ''डिज्नी के 'द लिटिल मरमेड' का नया पोस्टर देखें और ऑस्कर के दौरान आधिकारिक ट्रेलर की शुरुआत देखें।'' इस पोस्टर में 'एरियल' समुद्र में एक चट्टान पर बैठी हैं और आकाश की ओर देख रही हैं। बीते महीने फरवरी में 'द लिटिल मरमेड' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें एरियल और प्रिंस एरिक की पहली झलक देखने को मिली थी।
A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)
Akshay Kumar: गर्मियों भर यूरोप में वक्त बिताएंगे अक्षय कुमार, करने जा रहे लगातार इन तीन फिल्मों की शूटिंग
इससे पहले बीते साल अक्तूबर में डिज्नी की ओर से 'द लिटिल मरमेड' का पोस्टर रिलीज किया गया था। 'द लिटिल मरमेड' का पहला पोस्टर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हेले बेली अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया था। बेली ने पहला पोस्टर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता कि मैं अपने सपनों की मरमेड की भूमिका निभाकर कितना सम्मानित महसूस कर रही हूं।'
Satish Kaushik: होली खेलते सतीश कौशिक का आखिरी वीडियो आया सामने, फैंस बोले- यह तो अच्छे-खासे थे
'द लिटिल मरमेड' डिज्नी स्टार स्टूडियो की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड म्यूजिकल क्लासिक मूवी की लाइव-एक्शन रीइमेजिनिंग फिल्म है। फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता रॉब मार्शल कर रहे हैं। यह 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रीमेक को जेन गोल्डमैन और डेविड मैगी ने लिखा है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Satish Kaushik Death: मसाबा को अपना नाम देना चाहते थे सतीश कौशिक, नीना गुप्ता के सामने रख दिया था यह प्रस्ताव