{"_id":"5e745c2c8ebc3e78aa2c78e2","slug":"the-cannes-film-festival-has-been-postponed-to-reduce-the-spread-of-the-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: टल गया कान्स फिल्म फेस्टिवल, जून- जुलाई में हो सकता है आयोजन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Coronavirus: टल गया कान्स फिल्म फेस्टिवल, जून- जुलाई में हो सकता है आयोजन
Fri, 20 Mar 2020 11:32 AM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
कान्स फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक देखने को मिल रहा है। न सिर्फ आम लोगों के काम काज पर बल्कि देश- दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के खौफ के चलते ही कई बड़े- बड़े कार्यक्रम भी टाल दिए जा रहे हैं। इस लिस्ट में अब प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
दरअसल प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल को टाल दिया गया है। बता दें कि फ्रांस में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का फैसला लिया गया था, ऐसे में कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। बता दें कि 12 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था, लेकिन अब इस जून- जुलाई तक टाल दिया गया है। हालांकि अब ये आयोजन कब होगा इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Due to the health crisis and the development of the French and international situation, the Festival de Cannes will no longer be able to take place on the dates planned, from May 12 to 23. More info #Cannes2020 👉 https://t.co/peLmfw0gQW pic.twitter.com/SVWPasvU23
विज्ञापन विज्ञापन— Festival de Cannes (@Festival_Cannes) March 19, 2020
गौरतलब है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा कि, दुनियाभर में जारी महामारी के इस समय में हम उन कोविड 19 से लड़ रहे लोगों के साथ हैं। आज हम सभी ने 12 मई से लेकर 23 मई तक होने जा रहे फिल्म फेस्टिवल को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। याद दिला दें कि पहली बार इसका आयोजन साल 1946 में हुआ था।
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है जब किसी बड़े कार्यक्रम को टाल दिया गया है। इससे पहले ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड्स (BAFTA) ने कोरोनावायरस के चलते दो टीवी अवॉर्ड्स को स्थगित कर दिया है। वहीं कई फिल्मों के शूट और रिलीजिंग डेट पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिला है।