फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Blacklist season 6 digital review

Digital Review: असली और नकली के जाल में उलझा झन्नाटेदार सस्पेंस थ्रिलर

Thu, 11 Apr 2019 08:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Apr 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
The Blacklist season 6 digital review
blacklist season 6

डिजिटल रिव्यू: ब्लैकलिस्ट (सीजन 6)

विज्ञापन

कलाकार: जेम्स स्पैडर, मेगन बून, डिएगो क्लैटेनहॉफ, हैरी लेनिक्स, अमीर एरिसन, मोजहान मार्नो, हिशाम तौफीक
ओटीटी: नेटफ्लिक्स

गेम ऑफ थ्रोन्स अगर बच्चों और युवाओं की पसंसीदा वेब सीरीज रही है तो कुछ कुछ ऐसा ही कल्ट दर्जा हासिल है बड़ों की वेब सीरीज ब्लैकलिस्ट को। ब्लैकलिस्ट क्राइम सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है जिसका छठा सीजन नेटफ्लिक्स ने भारत में अब रिलीज किया है।

ब्लैकलिस्ट का छठा सीजन शुरू होने से पहले दर्शकों को पिछले सीजन में ये दिखाया गया कि असली रेमंड रेडिंगटन मर चुका है और जो शख्स रेमंड बनकर एफबीआई के साथ है वह कोई और है। 
विज्ञापन

ब्लैकलिस्ट की शुरूआत रेमंड के एफबीआई के सामने समर्पण से होती है, वह अपनी सजामाफी का सरकार के साथ समझौता करता है और बदले में दुनिया भर के अपराधियों की बनाई अपनी ब्लैकलिस्ट से एक एक अपराधी को एफबीआई की स्पेशल टास्क फोर्स के जरिए ठिकाने लगाता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल एजेंट एलिजाबेथ कीन को ही वह सारे राज बताता है। दोनों में पिता और बेटी का रिश्ता निकल चुका है, लेकिन कीन को ये भी पता चल चुका है कि इस ड्रामे की असलियत कुछ और है क्योंकि उसे अपने पिता असली रेमंड रेडिंगटन के बारे में पता चल चुका है। 

छठे सीजन में कीन बहाने से रेमंड को गिरफ्तार करा देती है और फिर खुद ही उसे फांसी की सजा से बचाने की कोशिश में भी लगी दिखती है। भावनाओं के इस ज्वार भाटे का उफान और बहाव ही सीरीज के इस छठे सीजन का असली आकर्षण है।

रेमंड रेडिंगटन बने जेम्स स्पैडर और एलिबाबेथ कीन का किरदार कर रहीं मेगन बून के इर्द गिर्द ही सीरीज का छठा सीजन भी घूमता है। सीजन के 15 एपीसोड पहली किश्त में हैं और बाकी के चार एपीसोड दूसरी किश्त में रिलीज होने हैं। इस बार वीकएंड पर अगर आप बिंजवाचिंग करने के मूड में हैं तो ब्लैकलिस्ट का छठा सीजन आपके लिए बिल्कुल मुफीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed