Hailey Merkt: 'द बैचलर' सीजन 21 की प्रतियोगी हैली मर्कट का निधन, 31 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
द बैचलर के 21वें सीजन में नजर आ चुकी हैली मर्कट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। ल्यूकेमिया की वजह से उनका निधन हो गया। उनके इंस्टाग्राम पेज पर इस बात की पुष्टि की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द बैचलर के 21वें सीजन की प्रतियोगी हेली मर्कट की मृत्यु हो गई है। वह 31 वर्ष की थीं। ल्यूकेमिया नाम की बीमारी से जंग लड़ने के बाद उन्होंने उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी हेली मर्कट के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी गई है।
हेली की तस्वीरों के साथ पोस्ट में लिखा है, "टूटे हुए दिल के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी हैली का अपने जीवन के लिए एक साहसी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उन्होंने इस यात्रा का सामना पूरी शक्ति, और निस्वार्थता के साथ किया। उनका दृढ़ संकल्प, साहस और जीने की इच्छा डॉक्टरों द्वारा दी गई हर समयसीमा से बढ़कर थी। उन्होंने अपने अंतिम क्षणों को प्रियजनों के साथ बिताने और बिना किसी पछतावे के वह करने का फैसला किया जो उसे सबसे ज्यादा पसंद था।"
पोस्ट में आगे लिखा है, "हैली हमेशा बेहद मजेदार ढंग से वर्तमान समय के हिसाब से जीने में विश्वास करती थीं। उन्होंने बेहद उत्साहजनक रूप से अपने जीवन को अपनाया और अपनी इसी गुण की वजह से उन्होंने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। उनकी पोस्ट में आगे लिखा है, "हैली को जानने वाले सभी लोग उन्हें बहुत याद करेंगे। उनकी हंसी, उनका प्यार और उनकी जीवंत भावना ने हमारे दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। हम उनके जाने का शोक मना रहे हैं, लेकिन हमें यह जानकर सुकून मिल रहा है कि वह उन सभी लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी रहेगी, जिन्हें उन्होंने छुआ था।"
Durgesh Kumar: बनराकस ने मायानगरी में खरीदा सपनों का घर, दिलचस्प अंदाज में दुर्गेश कुमार ने साझा की खुशखबरी