फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   terminator series next film start story and process

सोचने वाली मशीनों और इंसानों की जंग की कहानी, टर्मिनेटर सीरीज की अगली सीक्वल पर काम शुरू

Fri, 01 Nov 2019 10:12 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Nov 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
terminator series next film start story and process
terminator - फोटो : सोशल मीडिया

टाइटैनिक और अवतार जैसी फिल्मों का निर्दशन करके भारतीय उपमहाद्वीप में अपने करोड़ों प्रशंसक बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर जेम्स कैमरॉन की बतौर निर्माता नई फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट ऐसी मशीनों की बात करती हैं जिनके भीतर खुद सोचने समझने की शक्ति आ जाती है। आज के समय में ये बात भले चौंकाने वाली न लगती हो लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ये आइडिया कैमरॉन ने पहली बार आज से 35 साल पहले पहली टर्मिनेटर फिल्म में सोच लिया था। टर्मिनेटर डार्कफेट, टर्मिनेटर 1 और टर्मिनेटर 2 की सीक्वेल है और इस कहानी का एक नया समयकाल निर्धारित करती है। टर्मिनेटर डार्कफेट को मिल रही तारीफ के बाद इसकी सीक्वल की कहानी पर भी काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


टर्मिनेटर डार्कफेट इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों के बाद बनी फिल्मों को पूरी तरह भुला चुकी है। टर्मिनेटर सीरीज के इस रीबूट वर्जन में जेम्स फिर से इंसानों और मशीनों के जज्बाती रिश्तों को सामने लेकर आए हैं। सूत्र बताते हैं कि ये फिल्म इस कहानी को अभी और आगे लेकर जाएगी। जेम्स कहते हैं, 'टर्मिनेटर डार्कफेट को बनाने का मेरा मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंसानी रिश्तों को और विस्तार से जानने की कोशिश करना रहा है। मुझे नहीं लगता कि डार्क फेट में ये पूरी तरह संभव हो पाया है। हमने एक नया मंच इस फिल्म में तैयार किया है और इसके बाद आने वाली फिल्मों में ये विस्तार सही रूप से सेट हो पाएगा। ये फिल्म एक नई शुरूआत है जो ये बताती है कि इस तरह के टकराव आगे भी होते रहेंगे।'
विज्ञापन


टर्मिनेटर सीरीज दरअसल जेम्स कैमरॉन ने इस विचार के साथ शुरू की थी कि मशीनों में अपने आप विकसित होने वाली समझ एक दिन इंसानों का सर्वनाश कर देगी। इन्हीं मशीनों में से टी 800 नाम की मशीन यानी अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर का किरदार इंसानों की तरफ आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed