फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Terminator Dark Fate trailer release will release in Six langauges

'टर्मिनेटर डार्क फेट' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, इस दिन 6 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

Fri, 30 Aug 2019 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 30 Aug 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Terminator Dark Fate trailer release will release in Six langauges
Terminator Dark Fate - फोटो : amar ujala mumbai
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'टर्मिनेटर डार्क फेट' लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अभिनेत्री लिंडा हैमिल्टन और अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर मुख्य भूमिका में हैं। 'टर्मिनेटर डार्क फेट' के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में शानदार एक्शन देखने को मिल सकता है। अभिनेत्री लिंडा हैमिल्टन के एक्शन सीन उनके फैंस को हैरान कर सकते हैं। वहीं अभिनेत्री मैकेंजी डेविस ने भी शानदार एक्शन किया है। 
विज्ञापन


2 मिनट 44 सेकेंड का ट्रेलर कर किसी का दिल जीत सकता है। 'टर्मिनेटर डार्क फेट' में लिंडा हैमिल्टन,अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और मैकेंजी डेविस के अलावा नतालिया रेयेस, गैब्रियल लूना और डिएगो बोनेटा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। खबरों की मानें तो 'टर्मिनेटर डार्क फेट' इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। 'टर्मिनेटर डार्क फेट' का निर्देशन टिम मिलर ने किया है। ये फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed