फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Taylor Swift tops kylie jenner Second Here Are Top 10 Forbes list of highest-earning celebs

टेलर स्विफ्ट बनीं दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी, ये है Forbes की लिस्ट

Fri, 12 Jul 2019 05:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 12 Jul 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
Taylor Swift tops kylie jenner Second Here Are Top 10 Forbes list of highest-earning celebs
Forbes list - फोटो : Twitter

फोर्ब्स (Forbes) ने दुनियाभर के इस साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी की है। ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है। पहले स्थान पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपनी जगह बनाई है। पिछले एक साल में उन्होंने 18.5 करोड़ डॉलर (1263 करोड़ रुपए) की कमाई की है। 'ब्लैंक स्पेस' स्टार ने 2016 की सूची में भी 17 करोड़ डॉलर की कमाई कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो स्विफ्ट ने 2018 में अपने रेपुटेशन स्टेडियम दौरे के साथ-साथ नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग और रिपब्लिक रिकॉर्डस में नए सौदे से भी लाखों की कमाई की थी।

विज्ञापन


वहीं पिछले साल नंबर 1 पर रहने वाली काइली जेनर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बीते एक साल में 17 करोड़ डॉलर (1161 करोड़ रुपए) कमाए हैं। वहीं तीसरा स्थान मिला है कान्ये वेस्ट को। वहीं फोर्ब्स की दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में इस साल भारत से सिर्फ अक्षय कुमार का नाम है। सलमाऩ खान, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे इस लिस्ट से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

 

यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

सेलिब्रिटी पेशा कमाई (करोड़ में)
टेलर स्विफ्ट सिंगर (अमेरिका) 1263
काइली जेनर बिजनेस वूमन (अमेरिका) 1161
कान्ये वेस्ट रैपर, सिंग (अमेरिका) 1024
लियोनेल मेसी फुटबॉलर (स्पेन) 867
एड शीरन सिंगर (यूके) 751
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉलर (इटली) 744
नेमार फुटबॉलर (ब्राजील) 717
द ईगल्स म्यूजिशियन (अमेरिका) 683
डॉ. फिल मैकग्रा टीवी सेलेब (अमेरिका) 649
केनेलो अलवरेज बॉक्सर (अमेरिका) 642

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed