फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Supermodel Naomi Campbell welcome her first child a baby girl share beautiful photo

खुशखबरः 50 साल की उम्र में मां बनीं सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल, बेटी की तस्वीर की साझा

Wed, 19 May 2021 12:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 19 May 2021 12:04 PM IST
सार

  • 50 वर्ष की उम्र में नाओमी कैंपबेल बनीं मां
  • इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी
  • सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी नाओमी को दे रहे बधाई

विज्ञापन
Supermodel Naomi Campbell welcome her first child a baby girl share beautiful photo
नाओमी कैंपबेल - फोटो : Instagram

विस्तार

ब्रिटिश सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 50 वर्षीय नाओमी ने महामारी के बीच एक नन्ही सी गुड़िया का अपने जीवन में स्वागत किया है। ब्रिटिश सुपरमॉडल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी। इस तस्वीर में नाओमी अपनी बेटी के पैर थामे नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


इस तस्वीर के कैप्शन में नाओमी ने लिखा, 'एक खूबसूरत आशीर्वाद ने मुझे अपनी मां चुना है, इस प्यारी सी बच्ची का मेरे जीवन में आना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी प्यारी परी तुम्हारे साथ जो जीवनभर का रिश्ता मैं निभाने वाली हूं उसे शब्दो में नहीं कहा जा सकता। इससे बड़ा और कोई प्यार नहीं है'। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि बच्ची के पिता कौन हैं? साथ ही इस बात की भी कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस बच्ची को उन्होंने खुद जन्म दिया है, सेरोगेसी से प्राप्त किया है या फिर उन्होंने बच्ची को गोद लिया है?
विज्ञापन




View this post on Instagram

A post shared by Naomi Campbell (@naomi)

विज्ञापन
विज्ञापन


नाओमी के मां बनने पर उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों से बधाई मिल रही है। डिजाइनर मार्क जेकब ने लिखा, 'ओह माई गॉड! आज ही का वो दिन है? ये कितना शानदार है। वो कितनी खुशकिस्मत है और तुम भी। तुम एक बेहतरीन मां बनोगी। ईश्वर की तुम पर कृपा रहे'।

ब्रिटिश वोग के संपादक एडवर्ड एनिनफुल ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम दोनो को देखकर मेरा दिन बन गया। तुम दोनो एक दूसरे जीवन में खुशियां भर दोगे'। बता दें कि कुछ साल पहले ही नाओमी ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में अपने मां बनने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि, 'विज्ञान की मदद से वो अब कभी भी मां बनने के बारे में सोच सकती हैं'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed