फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Steven Spielberg Says Interstellar Was Much Better Under Christopher Nolan

स्टीवन स्पीलबर्ग ने की क्रिस्टोफर नोलन की जमकर तारीफ, कहा- 'इंटरस्टेलर' को उन्होंने मुझसे कहीं बेहतर बनाया’

Sat, 11 Apr 2026 12:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:43 PM IST
सार

Steven Spielberg on Christopher Nolan: हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने हाल ही में फिल्म 'इंटरस्टेलर' को लेकर क्रिस्टोफर नोलन का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Steven Spielberg Says Interstellar Was Much Better Under Christopher Nolan
इंटरस्टेलर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'इंटरस्टेलर' काफी पॉपुलर फिल्म है और दर्शकों द्वारा इस इसे काफी सराहा गया था। अब हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने हाल ही में फिल्म 'इंटरस्टेलर' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की तारीफ की और कहा कि फिल्म उनके हाथों में आने के बाद ‘काफी बेहतर’ बन गई। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। 

विज्ञापन

स्टीवन ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा
एक इंटरव्यू में स्टीवन स्पीलबर्ग ने बताया कि फिल्म के शुरुआती दौर में वह करीब एक साल तक इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मैं 'इंटरस्टेलर' के साथ एक साल तक जुड़ा रहा। मुझे यह बहुत दिलचस्प लगा। मैं जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी भी गया, जहां मैंने वैज्ञानिकों और एयरोस्पेस इंजीनियर्स से लंबी बातचीत की।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि जोनाथन नोलन ने फिल्म की शुरुआती स्क्रिप्ट पर काम किया था, लेकिन उनके निर्देशन में यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बन नहीं पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जोनाथन नोलन ने उनसे कहा था, ‘अगर आप यह फिल्म नहीं बनाएंगे, तो मैं जानता हूं कौन इसे बनाएगा- मेरा भाई क्रिस्टोफर नोलन।’

Steven Spielberg Says Interstellar Was Much Better Under Christopher Nolan
इंटरस्टेलर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'इंटरस्टेलर' क्रिस नोलन के हाथों में बेहतर फिल्म बनी
स्टीवन ने आगे कहा, ‘जैसे ही मैंने यह फिल्म न बनाने का फैसला किया, क्रिस्टोफर नोलन ने तुरंत इसे संभाल लिया।’ नोलन की तारीफ करते हुए स्टीवन स्पीलबर्ग ने कहा, ‘'इंटरस्टेलर', क्रिस नोलन के हाथों में मुझसे कहीं बेहतर फिल्म बनी।’

साल 2014 में रिलीज हुई 'इंटरस्टेलर' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। क्रिस्टोफर नोलन ने भी हाल ही में फिल्म को लेकर कहा था कि समय के साथ 'इंटरस्टेलर' लोगों के दिलों को और ज्यादा छू रही है और इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed