{"_id":"6a81b1f199811291ed0ed7d6","slug":"spiderman-brand-new-day-box-office-collection-day-18-tom-holland-and-zendaya-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Spider Man Box Office Collection: 15 अगस्त के बाद कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का कलेक्शन? जानें रविवार की कमाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Spider Man Box Office Collection: 15 अगस्त के बाद कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का कलेक्शन? जानें रविवार की कमाई
Sun, 16 Aug 2026 06:35 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:35 PM IST
सार
Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ अपनी रिलीज से 18वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई का संतुलन बनाए हुए है। इस वीकेंड फिल्म ने 15 अगस्त का फायदा उठाकर ठीक-ठाक कमाई की है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजला
विस्तार
‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में करोड़ो रुपये का कारोबार कर चुकी है। हाल ही में दो हिंदी फिल्मों की रिलीज के बाद इसकी कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली, पर बीते दो दिनों में छुट्टियाें का फायदा उठाकर फिल्म ने फिर से अपनी कमाई बेहतर की है।
विज्ञापन
इस हफ्ते स्पाइडर मैन की कमाई कितनी?
टॉम हॉलैंड की इस फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते के मुकाबले अब बेहतर है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 18वें दिन खबर लिखे जाने तक 6.84 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन
- फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने इस वीकेंड के पहले दिन शुक्रवार को 3.90 करोड़ की कमाई की थी।
- वीकेंड के दूसरे दिन शनिवार को 15 अगस्त के मौके पर फिल्म ने 10.15 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- रविवार के दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 6.84 करोड़ रुपये कमाए।
- फिल्म का अब तक इस वीकेंड का 20.89 का टोटल कलेक्शन किया है।
- फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया और जैकब बैटलन मुख्य भूमिकाओं में है।
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे
- फोटो : X
18वें दिन किस भाषा में हुआ कितना कलेक्शन?
- भारत में अंग्रेजी भाषा में फिल्म ने 3.88 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- हिंदी में इसने 2.69 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
- तमिल में इसका कलेक्शन 27 लाख रुपये रहा है।
- यह फिल्म कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
- फिल्म का अब तक कुल नेट कलेक्शन 464.29 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर मैन' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
फिल्म भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जहां 2026 में पहले हफ्ते में 'धुरंधर 2' के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं अब यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।