फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider Man is set to exit the MCU after the talks between Sony Pictures and Disney fell through

स्पाइडरमैन के फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से हो सकती है मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स से विदाई

Wed, 21 Aug 2019 05:00 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 21 Aug 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Spider Man is set to exit the MCU after the talks between Sony Pictures and Disney fell through
Spiderman Home Cumming - फोटो : social media

मार्वेल के किरदार स्पाइडरमैन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स सीरीज की फिल्मों में अन्य सुपर हीरोज की तरह स्पाइडर मैन की भी खास जगह है। लेकिन आशंकाएं जताई जा रही हैं कि मार्वेल की आने वाली मूवीज में आपको स्पाइडर मैन शायद न दिखाई दे। मुनाफे के बंटवारे के विवाद के कारण अब स्पाइडर मैन मार्वेल स्टूडियोज की मूवीज को अलविदा कह सकता है। 

विज्ञापन


स्पाइडरमैन किरदार के राइट्स सोनी पिक्चर्स के पास साल 1985 से हैं। 2015 में डिज़्नी के साथ सोनी का एक सौदा हुआ जिसके चलते स्पाइडर मैन के किरदार ने मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में प्रवेश किया। अब यह सौदा खतरे में है। यह सौदा खतरे में तब आया जब डिजनी ने स्पाइडर मैन की आगामी फिल्मों के लिए सोनी पिकचर्स से इसके निर्माण में 50-50 की भागीदारी करने की बात रखी। 
विज्ञापन


हॉलीवुड की रिपोर्ट्स की मानें तो सोनी पिक्चर्स के सीइओ टोनी विन्सीक्वेरा ने इस साझेदारी को बिना कुछ सोचे समझे ठुकरा दिया, जिसके बाद सोनी ने डिजनी से एक नए ऑफर की बात की। इस नए ऑफर से डिजनी ने साफ इंकार कर दिया। इस नए घटनाक्रम की वजह से मार्वेल स्टूडियोज के प्रेजिडेंट केविन फाइगी को भी स्पाइडरमैन सीरीज की फिल्मों से दूर होने की नौबत आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विवादों के चलते स्पाइडरमैन सीरीज की दो फिल्मों पर संकट बताया जा रहा है। इस बारे में हालांकि सोनी पिक्चर्स और डिजनी ने कोई आधिकारिक या औपचारिक ऐलान नहीं किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed